समस्तीपुर/पटोरी : समस्तीपुर जिले के पटोरी थाना क्षेत्र के उत्तरी धोमोन पंचायत में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। वार्ड संख्या-13 निवासी भोला राय की 10 वर्षीय पुत्री अनुष्का कुमारी की बाढ़ के पानी में डूबने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, अनुष्का घर के पास खेल रही थी, इसी दौरान वह गहरे पानी में चली गई और डूब गई।
ग्रामीणों ने तुरंत उसे बाहर निकाला और शाहपुर पटोरी अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पटोरी थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बच्ची की मौत से परिजनों पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है। पूरे गांव में मातम का माहौल है।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम…
समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…
समस्तीपुर : दुर्गापूजा, विजयादशमी, मूर्ति विसर्जन और रावण दहन को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में…
समस्तीपुर : प्रतिभा जब शोध और नवाचार के साथ आगे बढ़ती है, तो उसकी पहचान…
समस्तीपुर : अनन्य विशेष न्यायाधीश (रेप एवं पॉक्सो एक्ट) मनीषा प्रकाश की अदालत ने सोमवार…
समस्तीपुर : दशहरा पर्व पर आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और…