Samastipur

17.52 करोड़ की लागत से होगा लड़झाघाट व कर्पूरीग्राम थाने का निर्माण, तीन अन्य थाना भवन के लिए निकली निविदा

समस्तीपुर : जिले के पांच थाना भवनों का निर्माण कराया जाएगा। बिहार सरकार के गृह विभाग ने जिले में दो थाना भवनों के निर्माण से संबंधित योजनाओं को प्रशासनिक स्वीकृति दी है। वहीं, तीन थाना भवनों के निर्माण को लेकर निविदा निकाली गई है। मिली जानकारी के अनुसार, कर्पूरीग्राम और लड़झाघाट थाने के भवन का निर्माण कराया जाएगा। कर्पूरीग्राम थाना भवन का निर्माण आठ करोड़ 78 लाख 35 हजार छह सौ रुपए की लागत से कराया जाएगा।

वहीं, लड़झाघाट थाना भवन का निर्माण आठ करोड़ 73 लाख 88 हजार 300 रुपए की लागत से कराया जाएगा। यह राशि निर्माण कार्य के सहित ऑउट-हाउस, फर्नीचर एवं आधारभूत संरचना में खर्च होगा। निर्माण का कार्य बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम, पटना द्वारा किया जाएगा। दोनों थाने के भवन का निर्माण जी प्लस थ्री मॉडल में कराया जाएगा। विभाग अब इसके लिए निविदा की प्रक्रिया की शुरुआत करने में जुट गया है।

वहीं, मोहनपुर मॉडल थाना जी प्लस 3 का निर्माण आठ करोड़ 11 लाख दो हजार 300 रुपए की लागत से कराया जाएगा। शिवाजीनगर मॉडल थाना जी प्लस 3 का निर्माण आठ करोड़ एक लाख 43 हजार 300 रुपए की लागत से कराया जाएगा। मथुरापुर मॉडल थाना जी प्लस 5 का निर्माण छह करोड़ 93 लाख 99 हजार 800 रुपए की लागत से कराया जाएगा। इन तीनों थाना भवनों के निर्माण के लिए निविदा निकाली गई है।

जी प्लस थ्री और जी प्लस फाइव मॉडल में थानों को मिलेगा आधुनिक ढांचा, पुलिस आवास भी होगा शामिल

निविदा की प्रक्रिया शुरु होने के बाद जल्द ही भवन निर्माण कार्य शुरु हो जाएगा। जी प्लस थ्री भवन यानि ग्राउंड फ्लोर के ऊपर दो और फ्लोर का निर्माण होगा। इससे एक ही छत के नीचे थानेदार का कक्ष, हेल्पडेस्क कक्ष, हाजत, सिरिस्ता के अलावे अन्य सुविधाएं मौजूद होगी। जबकि दो फ्लोर ऊपर बनने से इसमें पुलिस अधिकारी व पुलिस जवानों का आवासन कर सकेंगे।

थाना भवनों के निर्माण की स्वीकृति की वैधता एक वर्ष तक मान्य होगी। इस अवधि में कार्य प्रारंभ नहीं होने पर वित्त विभाग के संकल्प के आलोक में सक्षम प्राधिकरण से पुनः प्रशासनिक स्वीकृति लेनी होगी। इसके अलावा जिले के पुलिस केंद्र में अवस्थित मरम्मती, शस्त्रागार की छत व खिड़की एवं विद्युतीकरण सहित मरम्मती कार्य 13 लाख 69 हजार 533 रुपए की लागत से कराया जाएगा। इसकी निविदा की प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है।

Avinash Roy

Recent Posts

विद्यापतिनगर में हुए निलेश हत्याकांड को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, मऊ बाजार को कराया बंद, SP ने घटनास्थल का लिया जायजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत स्थित वार्ड संख्या - 5…

6 घंटे ago

सीपेट हाजीपुर में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू ; दसवीं और स्नातक पास के लिए प्लास्टिक इंजीनियरिंग के क्षेत्र में कैरियर बनाने का सुनहरा मौका

केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट), हाजीपुर में नए सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया…

7 घंटे ago

बिहार में नए गैस कनेक्शन और ट्रांसफर पर लगी रोक, 12 सिलेंडर के बाद बुकिंग भी बंद

बिहार में रसोई गैस (LPG) को लेकर हाहाकार मचा हुआ है. तेल कंपनियों ने बढ़ती…

9 घंटे ago

राज्यसभा चुनाव से पहले RJD अलर्ट; पटना के होटल में रखे गए विधायक, न‍िगरानी भी बढ़ी

राज्यसभा चुनाव से एक दिन पहले राजनीति‍क गहमागहमी तेज है। टूट की संभावना रोकने को…

12 घंटे ago

AI से निशांत और मैथिली ठाकुर की आपत्तिजनक फोटो बनाकर वायरल करने वाला गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर लाइक और फॉलोवर बढ़ाने की चाह में की गई एक लापरवाही एक…

14 घंटे ago