समस्तीपुर : समस्तीपुर स्टेशन पर शुक्रवार को ट्रेन संख्या 12435 गरीब रथ से एक नाबालिग को रेस्क्यू कर आरपीएफ ने चाइल्ड हेल्प लाइन को सौंप दिया। इस बाबत जानकारी देते हुये आरपीएफ सब इंस्पेक्टर पीके चौधरी ने बताया कि घर से नाराज होकर एक नाबालिग ने सकरी स्टेशन पर गरीब रथ में सवार हो गयी। टीटी से इसकी जानकारी मिलते ही उसे सकुशल समस्तीपुर स्टेशन पर उतार लिया गया।
इस दौरान उपनिरीक्षक पीके चौधरी के अलावा महिला आरक्षी सुमन सहित अन्य रेल कर्मी मौजूद थे। पूछताछ के दौरान नाबालिग ने अपना घर दरभंगा जिला के अहियारपुर बताया। उक्त नाबालिग को कागजी कार्रवाई के बाद स्टेशन उपाधीक्षक के समक्ष चाइल्ड हेल्प लाइन समस्तीपुर के केस वर्कर आशा कुमारी को सुपुर्द कर दिया गया।
समस्तीपुर : ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर फोटो से फोटो बनाकर फर्जी तरीके से हाजिरी दर्ज करना…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धुरलख वार्ड-31 स्थित पासवान टोला में दो दिनों पूर्व…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने पुलिस ने शनिवार को एक किशोर को चोरी के आरोप पकड़ा…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रायपुर गांव निवासी हरेराम सहनी के…
समस्तीपुर : जीविका के स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी ऋण की किस्त की राशि में…
समस्तीपुर : विमेंस कॉलेज समस्तीपुर की मेजबानी में ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा के तत्वावधान…