Samastipur

दुर्गा पूजा को लेकर समस्तीपुर में कड़ी सुरक्षा, जिला नियंत्रण कक्ष से हो रही निगरानी

समस्तीपुर : जिले में दुर्गा पूजा को लेकर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। इसको लेकर अपर समाहर्ता बृजेश कुमार व मुख्यालय डीएसपी केके दिवाकर संपूर्ण वरीय प्रभार में हैं। जिला व अनुमंडल स्तर पर नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है, साथ ही एक सहायक नियंत्रण कक्ष भी कार्यरत रहेगा। हर पाली में 11 पदाधिकारी, पांच पुलिस पदाधिकारी, 20 लाठी, हेलमेट व बॉडी प्रोटेक्टर से लैस एचएमडी, पांच महिला पुलिस बल, टीजी स्क्वाड का एक सेक्शन, दो फायर ब्रिगेड व एक बज्र वाहन की व्यवस्था की गई है। तीन पालियों में 12-12 पदाधिकारी, 12 पुलिस पदाधिकारी तथा 15 महिला-पुरुष बल की तैनाती की गई है।

थाना स्तर पर व्यवस्था :

नगर थाना क्षेत्र – 18 जगहों पर 18 दंडाधिकारी, 18 पुलिस पदाधिकारी, 90 सशस्त्र बल व पांच लाठी बल के महिला-पुरुष जवान रहेंगे।

मुफस्सिल थाना क्षेत्र – आठ जगहों पर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, सशस्त्र बल और लाठी बल की तैनाती रहेगी।

गश्ती व्यवस्था :

उत्तरी जोन – लक्ष्मी टॉकीज, मगरदही घाट, मथुरापुर, बाजार समिति, गोला रोड, पेठियागाछी, कृष्णा टॉकीज रोड, स्टेशन चौक तक का इलाका (रेलवे लाइन के उत्तर का क्षेत्र)।

दक्षिणी जोन – ताजपुर रोड, बस स्टैंड, कचहरी, काशीपुर, सोनवर्षा चौक, मोहनपुर, माधुरी चौक, रेलवे कॉलनी, आरपीएफ कॉलनी तक का इलाका (रेलवे लाइन के दक्षिण का क्षेत्र)।

यह भी पढ़ें : शारदीय नवरात्र पर समस्तीपुर शहरी क्षेत्र में ट्रैफिक व्यवस्था लागू, 2 अक्टूबर तक रूट डायवर्जन

विसर्जन जुलूस की स्कॉर्टिंग व वीडियोग्राफी अनिवार्य :

29 सितंबर को महासप्तमी, 30 को महाअष्टमी, 1 अक्टूबर को महानवमी और 2 अक्टूबर को विजयादशमी एवं प्रतिमा विसर्जन होगा। विसर्जन जुलूस की स्कॉर्टिंग व वीडियोग्राफी अनिवार्य की गई है। मगरदहीघाट सहित सभी विसर्जन स्थलों पर गोताखोर, मोटरबोट और आपदा प्रबंधन टीम तैनात रहेगी। इसके अलावे डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। उल्लंघन करने वालों का डीजे जब्त कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही क्यूआरटी, चिकित्सक दल और एम्बुलेंस की भी व्यवस्था की गई है।

Avinash Roy

Recent Posts

पूसा के हरपुर भुसकौल चौक पर बदमाशों ने की हवाई फायरिंग, 5 की संख्या में थे बदमाश

समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र के हरपुर भुसकौल चौक के निकट शुक्रवार…

11 घंटे ago

समस्तीपुर में शिक्षकों के लिए बड़ी राहत! बढ़े हुए HRA का रास्ता साफ, शिक्षा विभाग ने शुरू की कार्रवाई

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर सीमा के आसपास स्थित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के लिए…

12 घंटे ago

संदिग्ध मौत के आरोपी को बाजार में देख भड़के परिजन, बनाया बंधक; मृतक ने दोस्त की पत्नी से कर ली थी शादी

समस्तीपुर : दोस्त की पत्नी के साथ कथित तौर पर विवाह कर रहने वाले नगर…

12 घंटे ago

पेपर लीक व लाठीचार्ज के विरोध में आइसा के नेतृत्व में दलसिंहसराय में हुआ प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : पेपर लीक की लगातार हो रही घटनाओं और छात्र आंदोलन पर हुए कथित…

13 घंटे ago

नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों के कार्यक्रम की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा

समस्तीपुर : नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों पर शनिवार को आयोजित…

22 घंटे ago