Samastipur

समस्तीपुर के मोहनपुर रोड स्थित श्रीलेदर्स और भव्या मार्ट से 11 लाख नगद व 5 लाख रुपये के सामान चोरी की FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर रोड स्थित समस्तीपुर इंटरप्राइजेज (श्रीलेदर्स) और भव्या मार्ट में रविवार तड़के लाखों रुपये नगद व सामान चोरी मामले में पीड़ित ने प्राथमिकी दर्ज करायी है। चोरी की घटना के संबंध में पीड़ित अंगारघाट थाना क्षेत्र के मुरियारो निवासी वीरेंद्र कुमार सिंह के पुत्र अजीत कुमार, जो वर्तमान में मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर में रहते हैं, ने मुफ्फसिल थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ आवेदन देकर मामला दर्ज कराया है। पीड़ित ने बताया कि स्टोर के गल्ला व ऑफिस टेबल से कुल लगभग 10 लाख रुपए नगद और करीब 5 लाख रुपए मूल्य का सामान चोरी कर लिया गया।

इसी दौरान उनके श्रीलेदर्स स्टोर से कनेक्टेड भव्या मार्ट से भी लगभग 97 हजार रुपए नगद चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना का पता तब चला जब सुबह गार्ड कार्यालय पहुँचा। इधर स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर चिंता और सुरक्षा को लेकर चर्चा तेज हो गई है। व्यापारी वर्ग ने पुलिस से जल्द कार्रवाई करने और रात्री गश्ती बढ़ाने की मांग की है।इधर मुफ्फसिल थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच तेज कर दी गई है। स्टोर के अंदर और बाहर लगे सीसीटीवी के अलावे आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है और संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस टीम पूरी तरह से सक्रिय है और जल्द ही चोरों को पकड़ने में सफलता मिलने की उम्मीद है।

यहां देखें घटना का CCTV :

यहां देखें घटना के दिन का वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

पूसा के हरपुर भुसकौल चौक पर बदमाशों ने की हवाई फायरिंग, 5 की संख्या में थे बदमाश

समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र के हरपुर भुसकौल चौक के निकट शुक्रवार…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में शिक्षकों के लिए बड़ी राहत! बढ़े हुए HRA का रास्ता साफ, शिक्षा विभाग ने शुरू की कार्रवाई

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर सीमा के आसपास स्थित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के लिए…

10 घंटे ago

संदिग्ध मौत के आरोपी को बाजार में देख भड़के परिजन, बनाया बंधक; मृतक ने दोस्त की पत्नी से कर ली थी शादी

समस्तीपुर : दोस्त की पत्नी के साथ कथित तौर पर विवाह कर रहने वाले नगर…

10 घंटे ago

पेपर लीक व लाठीचार्ज के विरोध में आइसा के नेतृत्व में दलसिंहसराय में हुआ प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : पेपर लीक की लगातार हो रही घटनाओं और छात्र आंदोलन पर हुए कथित…

11 घंटे ago

नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों के कार्यक्रम की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा

समस्तीपुर : नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों पर शनिवार को आयोजित…

20 घंटे ago