समस्तीपुर : जिला स्वास्थ्य समिति की ओर से गुरुवार को एक निजी सभागार में एचएमआइएस पोर्टल पर निजी स्वास्थ्य संस्थानों की मैपिंग एवं रिपोर्टिंग सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एक दिवसीय कार्यशाला-सह-समन्वय बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सिविल सर्जन डॉ. संजय कुमार चौधरी ने की। इस दौरान जिला योजना समन्वयक आदित्य नाथ झा और जिला अनुश्रवण पदाधिकारी आलोक कुमार ने प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया। तकनीकी सहयोग पिरामल फाउंडेशन की टीम ने किया। कार्यशाला में जिले के पंजीकृत नर्सिंग होम, निजी क्लिनिक और नवजात देखभाल केंद्रों के प्रतिनिधियों ने सक्रिय भागीदारी की।
राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण (2019-20) के अनुसार बिहार में 76.2 प्रतिशत प्रसव संस्थागत स्तर पर होते हैं, जिनमें 56.9 प्रतिशत सरकारी व 19.3 प्रतिशत निजी संस्थानों में हैं। जबकि समस्तीपुर जिले में यह आंकड़ा 71.9 प्रतिशत सरकारी और मात्र 11.5 प्रतिशत निजी संस्थानों का है। इसी पृष्ठभूमि में निजी संस्थानों की एचएमआइएस पोर्टल पर अनिवार्य मैपिंग और रिपोर्टिंग पर जोर दिया गया।
प्रशिक्षण के दौरान संस्थानों को पोर्टल पर पंजीकरण, डेटा अपलोडिंग और नियमित रिपोर्टिंग की प्रक्रिया समझाई गई। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि जिले के सभी निजी स्वास्थ्य संस्थान एचएमआइएस पोर्टल पर अनिवार्य रूप से पंजीकरण कर निर्धारित समय सीमा के भीतर आंकड़े उपलब्ध कराएंगे। जिला स्वास्थ्य समिति ने निजी संस्थानों से अपील की है कि वे एचएमआइएस पोर्टल पर रिपोर्टिंग में सक्रिय सहयोग देकर जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था को और मजबूत बनाने में योगदान करें।
समस्तीपुर : जिले के किडनी मरीजों के लिए सदर अस्पताल स्थित डायलिसिस सेंटर किसी वरदान…
वंदे भारत से स्लीपर टकाराने के मामले में पीडब्ल्यूआई (परमानेंट वे इंस्पेक्टर) को डीआरएम के…
समस्तीपुर/पूसा : कृषि शोध और शिक्षा की जननी पूसा अब केवल वैज्ञानिकों का गढ़ ही…
समस्तीपुर : दिल्ली में अपने ही दामाद की हत्या करके फरार हुआ अंगारघाट थाना क्षेत्र…
जनसुराज पार्टी के नेता मनीष कश्यप नए कानूनी पचड़े में फंस गए हैं। पश्चिम चंपारण…
बिहार के बेगूसराय जिले से हैरान कर देने वाला एक मामला सामने आया है, जहां…