Politics

वोटर अधिकार यात्रा से राहुल गांधी को फायदा हुआ, SIR पर उपेंद्र कुशवाहा क्या बोल गए?

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सहयोगी राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी एवं बिहार में वोटर लिस्ट रिवीजन (SIR) पर बड़ा बयान दिया है। कुशवाहा ने कहा कि चुनाव आयोग को बिहार में एसआईआर के लिए और समय देना चाहिए था। क्योंकि लोगों को इससे परेशानी का सामना करना पड़ा है। इसके अलावा पूर्व केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि एसआईआर के मुद्दे पर निकाली गई वोटर अधिकार यात्रा से कांग्रेस और राहुल गांधी को फायदा होगा।

राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने गुरुवार को द इंडियन एक्स्प्रेस से इंटरव्यू में आगामी बिहार विधानसभा चुनाव से जुड़े मुद्दे पर बातचीत की। उन्होंने कहा कि जमीनी स्तर पर एसआईआर कोई मुद्दा नहीं है। हालांकि, यह सच है कि इसके लिए बिहार के लोगों को अधिक समय मिलना चाहिए था। उन्होंने दो महीने पहले एसआईआर की शुरुआत में भी यह बात कही थी। आरएलएम चीफ ने राहुल गांधी एवं तेजस्वी यादव की वोटर अधिकार यात्रा को विफल बताया। कुशवाहा ने कहा कि इस यात्रा को लोगों का समर्थन नहीं मिला। हालांकि, उन्होंने यह भी माना कि इससे राहुल गांधी को लंबे समय बाद बिहार में पहचान मिली है।

नीतीश ही सीएम रहेंगे, निशांत को राजनीति में आना चाहिए- कुशवाहा

उपेंद्र कुशवाहा ने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही एनडीए आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने जा रहा है। साथ ही नीतीश ही सीएम रहेंगे, इसमें कोई दो राय नहीं है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के विधानसभा चुनाव बाद सीएम पद तय करने वाले बयान पर कुशवाहा ने कहा कि वे सामान्य प्रोटोकॉल के बारे में बात कर रहे थे। वहीं, कुशवाहा ने कहा कि नीतीश के बेटे निशांत कुमार को राजनीति में आना चाहिए।

Avinash Roy

Recent Posts

दोस्तों द्वारा ठंडा पेय में जहर मिलाकर पिलाने का आरोप, पत्नी ने पांच के खिलाफ करायी FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के दुधपुरा गांव की रहने वाली एक महिला ने अपने…

6 घंटे ago

उद्घाटन के बाद सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल में गूंजीं स्वागत की धुनें, 40 विद्यार्थियों का हुआ भव्य प्रवेश

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत सरस्वती विद्या निकेतन प्लस टू उच्च विद्यालय…

6 घंटे ago

शिवाजीनगर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापना को मिल रहा व्यापक जनसमर्थन, जनसहयोग अभियान ने पकड़ी रफ्तार

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की आदमकद प्रतिमा स्थापना के लिए चलाया…

6 घंटे ago

‘दारू पीकर पति को बेल्ट से पीटना है’ समय रैना के शो में बोलकर फंसी बिहार की टीचर साक्षी झा

बिहार की रहने वाली साक्षी झा इन दिनों कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के नए…

11 घंटे ago

सौर ऊर्जा क्रांति में समस्तीपुर आगे, 10 हजार 631 ग्रामीण परिवारों के घर लगेंगे रूफटॉप सोलर सिस्टम

समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…

13 घंटे ago

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

17 घंटे ago