Samastipur

समस्तीपुर में दिव्यांगजन प्रभात फेरी व साइकिल रैली से दिया मतदाता जागरूकता का संदेश

समस्तीपुर : बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को लेकर मतदाता जागरूकता अभियान के तहत मंगलवार को जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग की ओर से दिव्यांगजन प्रभात फेरी और साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली समाहरणालय परिसर से सुबह 8 बजे एनडीसी सह डीपीआरओ रजनीश कुमार राय एवं सहायक निदेशक जिला दिव्यांगजन पदाधिकारी सोनाली द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना की गई।

रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पटेल गोलंबर होते बीआरबी कॉलेज तक पहुंची और अंततः पटेल मैदान में समाप्त हुई। इस कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए करीब 45 दिव्यांगजन, जीविका की साइकिल सवार दीदी एवं स्कूली छात्राएं शामिल हुईं। प्रतिभागियों ने हाथों में संदेश लिए शहरवासियों को मतदाता जागरूकता, स्वच्छता और सामाजिक समावेशन का संदेश दिया। अधिकारियों ने बताया कि इस तरह की गतिविधियाँ न केवल मतदान प्रतिशत बढ़ाने में सहायक होंगी, बल्कि समाज में दिव्यांगजनों की सक्रिय भागीदारी और समरसता को भी प्रोत्साहित करेंगी।

Avinash Roy

Recent Posts

भूमि विवाद के 12 मामलों की सुनवाई, 7 का निष्पादन; समस्तीपुर सदर SDO की अध्यक्षता में हुई सुनवाई

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में…

16 मिनट ago

पुत्र की पिटाई से बुजुर्ग पिता की मौ’त, जमीनी विवाद में दिया घटना को अंजाम

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र के गौसपुर सरसौना गांव में मंगलवार की…

1 घंटा ago

समस्तीपुर में रात और सुबह के समय लगेगी हल्की ठंड, 14 से 18 अक्टूबर के मौसम पूर्वानुमान में तापमान गिरने का अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम…

11 घंटे ago

समस्तीपुर : फर्जी APK फाइल डाउनलोड कराकर महिला स्वास्थ्यकर्मी के खाते से उड़ाए 2.07 लाख रुपये

समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…

24 घंटे ago

दुर्गापूजा और रावण दहन को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन अलर्ट, DM और SP ने की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

समस्तीपुर : दुर्गापूजा, विजयादशमी, मूर्ति विसर्जन और रावण दहन को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में…

1 दिन ago