Samastipur

दलसिंहसराय में सड़क हादसा, कंटेनर की चपेट में आकर पशु चिकित्सालय के डाटा ऑपरेटर की मौ’त

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के एसएच-88 पर गुरुवार को हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान वैशाली जिले के अरनिया गांव निवासी रामानंद राय के पुत्र संतोष कुमार (30 वर्ष) के रूप में हुई है। वह दलसिंहसराय स्थित पशु चिकित्सालय में डेटा ऑपरेटर के पद पर कार्यरत था। जानकारी के अनुसार, संतोष प्रतिदिन अपनी बाइक से अरनिया से दलसिंहसराय पशु चिकित्सालय ड्यूटी करने आता था। गुरुवार को ड्यूटी समाप्त कर वह घर लौट रहा था।

इसी दौरान पांड पंचायत के नगरा चौक के समीप विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर की चपेट में आ गया। घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद कंटेनर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष मो. इरसाद आलम ने बताया कि आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस फरार चालक और कंटेनर की पहचान में जुटी हुई है।

Avinash Roy

Recent Posts

विद्यापतिनगर में हुए निलेश हत्याकांड को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, मऊ बाजार को कराया बंद, SP ने घटनास्थल का लिया जायजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत स्थित वार्ड संख्या - 5…

5 घंटे ago

सीपेट हाजीपुर में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू ; दसवीं और स्नातक पास के लिए प्लास्टिक इंजीनियरिंग के क्षेत्र में कैरियर बनाने का सुनहरा मौका

केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट), हाजीपुर में नए सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया…

6 घंटे ago

बिहार में नए गैस कनेक्शन और ट्रांसफर पर लगी रोक, 12 सिलेंडर के बाद बुकिंग भी बंद

बिहार में रसोई गैस (LPG) को लेकर हाहाकार मचा हुआ है. तेल कंपनियों ने बढ़ती…

8 घंटे ago

राज्यसभा चुनाव से पहले RJD अलर्ट; पटना के होटल में रखे गए विधायक, न‍िगरानी भी बढ़ी

राज्यसभा चुनाव से एक दिन पहले राजनीति‍क गहमागहमी तेज है। टूट की संभावना रोकने को…

11 घंटे ago

AI से निशांत और मैथिली ठाकुर की आपत्तिजनक फोटो बनाकर वायरल करने वाला गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर लाइक और फॉलोवर बढ़ाने की चाह में की गई एक लापरवाही एक…

13 घंटे ago