Samastipur

समस्तीपुर के चर्चित चिकित्सक डॉ. मनोज ने थामा जदयू का दामन, प्रदेश अध्यक्ष ने दिलायी सदस्यता

समस्तीपुर : समस्तीपुर के चर्चित चिकित्सक डॉ. मनोज कुमार सिंह ने गुरुवार को जनता दल (यूनाइटेड) की सदस्यता ग्रहण कर ली। राजधानी पटना स्थित जदयू प्रदेश कार्यालय में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी तथा समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र से आए सैकड़ों लोग मौजूद रहे। डॉ. सिंह ने अपने जीवन का सबसे बड़ा निर्णय लेते हुए सरकारी सेवा से त्यागपत्र दिया है। अब वे पूरी तरह समाज और राजनीति के माध्यम से जनता की सेवा करेंगे।

वर्षों से वे समस्तीपुर के गांव-गांव, गली-मोहल्लों और कस्बों तक पहुँचकर गरीब और वंचित तबकों का निःशुल्क इलाज करते रहे हैं। लगातार निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन कर हजारों मरीजों को लाभ पहुँचाया। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की मदद की, बच्चों की पढ़ाई के लिए सहयोग दिया और हर संभव सहायता देकर लोगों का भरोसा जीता। उनकी निस्वार्थ सेवा और ईमानदारी ने उन्हें न केवल समस्तीपुर बल्कि आसपास के क्षेत्रों में भी लोकप्रिय और विश्वसनीय चेहरा बना दिया है।

सदस्यता ग्रहण करने के बाद डॉ. सिंह भावुक हो उठे। उन्होंने कहा मैं बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से अत्यधिक प्रभावित हूँ। उनका विकास मॉडल ही असली बिहार की तस्वीर है और यही मुझे राजनीति की ओर खींच लाया। समस्तीपुर मेरी जन्मभूमि है, समस्तीपुर की सेवा ही मेरा सबसे बड़ा कर्तव्य है और समस्तीपुर का हर घर मेरा परिवार है। मैं समस्तीपुर का बेटा हूँ और मेरी पहचान मेरी मातृभूमि से है। समाजसेवा ही मेरा धर्म है और राजनीति मेरे लिए सत्ता का साधन नहीं बल्कि सेवा का बड़ा रास्ता है।

स्वास्थ्य, शिक्षा और विकास के क्षेत्र में काम कर मैं अपने जिला को नई दिशा देना चाहता हूँ। प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने डॉ. सिंह का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि उनकी साफ-सुथरी छवि, ईमानदार व्यक्तित्व और वर्षों की सामाजिक सेवा से बनी पहचान अमूल्य है। उन्होंने कहा कि डॉ. मनोज जैसे शिक्षित, कर्मठ और लोकप्रिय व्यक्तित्व के शामिल होने से समस्तीपुर में पार्टी को नई ऊर्जा मिलेगी और संगठन को मजबूती प्राप्त होगी।

Avinash Roy

Recent Posts

महुआ विधायक और मंत्री संजय सिंह पर दिल्ली के होटल में युवती से बदतमीजी का आरोप! तेज प्रताप यादव ने की जांच की मांग

बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…

4 घंटे ago

रोसड़ा की नई SDO बनीं पूजा कुमारी, सादिक अख्तर बने समस्तीपुर सदर के नये अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…

10 घंटे ago

BREAKING : समस्तीपुर सदर SDPO-1 बदले, सतीश सुमन को मिली जिम्मेदारी, संजय कुमार पांडेय का हुआ तबादला

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…

11 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के इन 9 CHC में खुलेंगे ब्लड सेंटर, सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक और रेडक्रास पर निर्भरता होगी कम

समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…

12 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, न्यायालय के आदेश पर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने की कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…

13 घंटे ago

1 सितंबर से घर बैठे मोबाइल एप से खाद की बुकिंग; समस्तीपुर में लागू होगी नई व्यवस्था, किसानों के लिए फार्मर आईडी बनाना अनिवार्य

समस्तीपुर : किसानों को अब खाद खरीदने के लिए दुकानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।…

13 घंटे ago