समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर प्रखंड के चकमेहसी थाना क्षेत्र अंतर्गत कलौंजर पंचायत में बुधवार को एक मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। घटना आंगनवाड़ी केंद्र संख्या-98 पर हुई, जहां खेलते समय 6 वर्षीय लक्ष्मी कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में जान चली गई। मृतका अखिलेश कुमार की पुत्री बताई जाती है। सुबह खेलते समय वह केंद्र के गेट पर लगे फटे पर्दे में उलझ गई। कई बार पर्दा घूमने से उसका गला कस गया और दम घुटने से उसकी मौत हो गई। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने बच्ची को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं।
घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष मनीष कुमार पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं, एफएसएल की टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए और सदर इंस्पेक्टर नीरज तिवारी ने भी जांच की। जांच के दौरान यह बात सामने आई कि वार्ड संख्या-8 और 9 का आंगनवाड़ी केंद्र सेविका अनीता कुमारी के घर पर संचालित हो रहा था, जबकि वार्ड 9 में आंगनवाड़ी भवन मौजूद होने के बावजूद बंद रहता है। सेविका का कहना है कि मृत बच्ची का नामांकन केंद्र में नहीं था, वह अपनी छोटी बहन के साथ वहां आती थी।फिलहाल पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर लिया है। आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट और शिकायत के आधार पर की जाएगी।
बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…
समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…
समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…
समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…
समस्तीपुर : किसानों को अब खाद खरीदने के लिए दुकानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।…