समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र में बीते 7 मई को हुए करीब 10 करोड़ के सोना व 15 लाख नगद लूटकांड के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बिहार एसटीएफ की टीम ने बिदुपुर से दो ज्वेलर्स दुकानदार को गिरफ्तार किया है। उसकी दुकान से लूट का सोना और अन्य कीमती सामान बरामद किए गए हैं। सूत्रों के अनुसार, बिदुपुर बाजार में गुरुवार की देर शाम एसटीएफ ने लगातार छापेमारी की कार्रवाई की।
छापेमारी के दौरान एक ज्वेलर्स दुकान मालिक को हिरासत में लिया गया, जबकि पास में ही स्थित एक अन्य आभूषण दुकान और बर्तन भंडार की भी तलाशी ली गई। वहां से भी एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। फिलहाल पुलिस हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है और पूरे मामले की गहनता से जांच जारी है। इस मामले को लेकर पुलिस अधिकारी अभी कुछ भी बोलने से बच रहे है।
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत स्थित वार्ड संख्या - 5…
केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट), हाजीपुर में नए सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भुसारी गांव में शुक्रवार की सुबह खेत में दफन…
बिहार में रसोई गैस (LPG) को लेकर हाहाकार मचा हुआ है. तेल कंपनियों ने बढ़ती…
राज्यसभा चुनाव से एक दिन पहले राजनीतिक गहमागहमी तेज है। टूट की संभावना रोकने को…
सोशल मीडिया पर लाइक और फॉलोवर बढ़ाने की चाह में की गई एक लापरवाही एक…