समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शुक्रवार की रात अचानक एक बाइक में आग लगने से अफरा-तफरी मच गया। जानकारी के अनुसार रात करीब साढ़े 8-9 बजे मोहल्ले का एक युवक अपने काम से लौट रहा था, तभी अचानक उसकी बाइक से धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते उसमें आग भड़क उठी। आग लगते ही युवक किसी तरह बाइक छोड़कर सुरक्षित दूर हट गया, जिससे उसकी जान बच गई। वहीं बाइक धू-धूकर जलने लगी।
आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास के लोग घबरा गए और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने पास के खाली जमीन में जमा वर्षा के पानी की मदद से आग बुझाने की कोशिश की। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक पूरी बाइक जलकर राख हो चुकी थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि घटना अचानक हुई, जिससे सभी दहशत में आ गए थे। फिलहाल इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। पुलिस को मामले की जानकारी दे दी गई है।
समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक…
समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर पंचायत स्थित नाजिरपुर हाट के…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शुक्रवार की दोपहर जयनगर से आनंद विहार जा रही गरीब…
समस्तीपुर : भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को समस्तीपुर मंडल…
बिहार में मैट्रिक और इंटर की मार्कशीट पर अब 'फेल' शब्द नहीं लिखा जाएगा. इसकी…
समस्तीपुर : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के शिव शक्ति भवन में शुक्रवार को अलौकिक…