समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

भाजपा ही एक ऐसी पार्टी जो साधारण कार्यकर्ता को भी मुख्यमंत्री बनाती है — आशुतोष

समस्तीपुर/रोसड़ा : भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच फाउंडेशन के संयोजक आशुतोष कुमार के भारतीय जनता पार्टी में -शामिल होने भीरहा गांव में अभिन्दन समारोह का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता वीर बालक राय ने की। जबकि संचालन भाजपा नेता वैभव रंजन ने किया। अपने संबोधन में आशुतोष ने बताया कि भाजपा के राष्ट्रवाद के विचारधारा से प्रभावित होकर वह भाजपा में शामिल हुए। हमारे पूर्वजों ने सनातन की रक्षा के लिए बलिदान दिया है। जरूरत पड़ने पर हम भी अपने सिर को कटा सकते हैं। भाजपा भी सनातन की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। इसी विचारधारा के साथ – हम भाजपा से जुड़े हैं। हम सेना में कार्य कर चुके है।

2014 के पहले कश्मीर में जब आतंकवादियों की सूचना मिलती थी तो 48 घंटे बाद सेना को सर्च करने का आदेश मिलता था। आज कोई आदेश की आवश्यकता नहीं होती। सेना आतंकवादियों को ढूंढ कर खत्म कर रही है। भाजपा ही ऐसी पार्टी है जो अपने साधारण से कार्यकर्ता को भी मुख्यमंत्री बनाने का कार्य करती है। वहीं राजद परिवार की पार्टी है। जिनके शासनकाल में न जाने कितने नरसंहार हुए। उस दौर की कल्पना करते ही रोम-रोम सिहर उठता है।

कार्यक्रम को भाजपा नेता दिनेश झा, रामतीर्थ चौधरी व विनोद कुशवाहा ने भी संबोधित किया। मौके पर कुंदन राय, विकास राय, रामममोहन राय, गोपाल राय, रामचंद्र मिश्र, अमित शानदिलय, नीरज सिंह, मनोज झा, पुरुषोतम चौधरी, प्रभात रंजन, सोनू ठाकुर, शशांक शाहू, विनोद सिंह, अनिल झा, विमलेश चौधरी, अरविन्द पासवान, प्रीति राज, हीरा पासवान, शिव चंद्र राय आदि उपस्थित थे।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150