समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत शीतलपट्टी के शौर्य राय जो राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कॉलेज (RIMC) देहरादून के कक्षा 9 के छात्र है, उसने 23वीं उत्तराखंड राज्य चैंपियनशिप (राइफल/पिस्टल) NR 2025 में तीसरा स्थान हासिल कर राज्य का नाम रोशन किया है। बता दें कि शौर्य ने पिछले साल अपनी माँ के साथ नेवी मेडन शूटिंग चैंपियनशिप में भाग लिया था, जिसमें उन्होंने कम उम्र में ही अपनी प्रतिभा और खेल के प्रति जुनून का प्रदर्शन किया।
शौर्य की यह उपलब्धि उनके मेहनत और खेल के प्रति समर्पण का परिणाम है। उनके माता संजना राय, पिता सुशील कुमार एवं दादा सुखदेव राय के अलाव उनके कॉलेज के शिक्षक गण उनकी इस उपलब्धि से बहुत खुश हैं और उन्हें विश्वास है कि वह शूटिंग के क्षेत्र में आगे भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे। यह चैंपियनशिप 21 अगस्त से 27 अगस्त 2025 तक देहरादून के RISS शूटिंग रेंज में आयोजित की गई थी, जिसमें राज्य भर के प्रतिभाशाली निशानेबाजों ने भाग लिया था। शौर्य की यह उपलब्धि राज्य के युवा निशानेबाजों को खेल के प्रति प्रेरित करेगी।
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…
समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…
'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…
समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…