Samastipur

गोरखपुर जा रहे बंबैया हरलाल के मजदूर की बरौनी- लखनऊ एक्प्रेस से गिरकर मौ’त

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : बंबैया हरलाल पंचायत के ओरियामा, वार्ड संख्या 9 के मदन महतो (35) का शव शुक्रवार को भगवानपुर-हाजीपुर रेलखंड के गोसवर गांव के पास रेल लाइन पर से बरामद हुआ। आरपीएफ की सूचना पर पहुंचे परिजनों एवं ग्रामीणों को हाजीपुर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने शव सौंप दिया। शव लेने गये लोगों के साथ मौजूद ग्रामीण अमित कुमार ने बताया कि गांव का ठेकेदार राकेश राय उर्फ जहरा ने गुरुवार शाम में मदन को बरौनी- लखनऊ एक्प्रेस से गोरखपुर के लिये भेजा था।

उसके साथ दलसिंहसराय से ट्रेन में सवार ग्रामीण राजेश राय समस्तीपुर में ट्रेन से उतर गया था। बताया गया कि मदन पिछले कुछ सालों से ठेकेदार के माध्यम से गोरखपुर में मुर्गा दाना बनाने के फैक्ट्री में कार्य करता था। परदेश में कमाने के लिये निकले मदन की मौत से उसकी पत्नी एवं चार बच्चों सहित निकट रिश्तेदारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक के घर कोहराम मचा है।

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

13 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

13 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

15 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

16 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

17 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

21 घंटे ago