समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर थाना क्षेत्र के सम्राट लाइन होटल बरियाही घाट के समीप पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार की दोपहर ठिकाडीह गांव में छापेमारी कर एक बड़ी कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक घर से दो व्यक्तियों को अवैध हथियार और देशी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान ठिकाडीह गांव के स्व. हरिकृष्ण प्रसाद के पुत्र प्रवीण कुमार और रामबदन ठाकुर के पुत्र सुरेंद्र कुमार ठाकुर के रूप में हुई है।
इस संबंध में थाना अध्यक्ष रविन्द्र कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव में अवैध हथियार और शराब छिपाकर रखा गया है। सूचना के आधार पर तत्परता दिखाते हुए पुलिस टीम गठित कर छापेमारी की गई। इस दौरान अवैध हथियार के साथ तीन लीटर देशी शराब भी बरामद की गई।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों पर आर्म्स एक्ट तथा मध्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। थाना अध्यक्ष ने कहा कि अवैध गतिविधियों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। लगातार ऐसी छापेमारी जारी रहेगी ताकि क्षेत्र में आपराधिक और अवैध कार्यों पर अंकुश लगाया जा सके।
समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल थाना में रविवार को ट्रेन में लूटपाट करने की एक प्राथमिकी…
समस्तीपुर/पूसा : किसान मेला में नाबार्ड के स्टॉल पर मिथिला ग्राम नाबार्ड रुरल मार्ट, चीन…
पूरे बिहार में सोमवार को आंधी की चेतावनी है। जबकि, दक्षिण बिहार और उत्तर-पूर्वी भाग…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत स्थित वार्ड संख्या - 5…
केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट), हाजीपुर में नए सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भुसारी गांव में शुक्रवार की सुबह खेत में दफन…