Samastipur

शहर के काशीपुर में लाइब्रेरी के बाहर से बाइक चोरी, पीड़ित ने नगर थाने में दिया शिकायत

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर स्थित एक निजी कंपलेक्स में स्थित एक लाइब्रेरी के बाहर मंगलवार की सुबह अज्ञात चोरों ने एक बाइक की चोरी कर ली। इस संबंध में खानपुर थाना क्षेत्र के नत्थूद्वार निवासी विपिन सहनी के पुत्र सोनू कुमार ने नगर थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित ने पुलिस से उनकी बाइक बरामद करने व अज्ञात चोरों को चिन्हित कर उसपर कार्रवाई की गुहार लगाई है।

गौरतलब है कि इन दिनों शहर में वाहन चोरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। दो दिन पूर्व ही मुफ्फसिल पुलिस ने चोरी की एक स्कॉर्पियो के साथ दो वाहन चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। हालांकि पुलिस पर वाहन चोरी रोकने में ढिलाई बरतने का आरोप लग रहा है, जिसके चलते आए दिन ऐसे मामले सामने आ रहे हैं।

इससे पहले भी शहर के अलग-अलग जगहों से दर्जनों बाइक की चोरी हो चुकी है, जिनमें अब तक पुलिस को कोई खास सफलता नहीं मिल सकी है। कई संदिग्धों को भी उठाकर पूछताछ की गई, लेकिन पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला है। इस संबंध में नगर थानाध्यक्ष शिवकुमार यादव ने बताया कि काशीपुर में बाइक चोरी से संबंधित आवेदन प्राप्त हुआ है। इसकी जांच कर छानबीन की जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

3 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

11 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

12 घंटे ago