समस्तीपुर : 12 बिहार बटालियन एनसीसी, समस्तीपुर के कैडेटों ने शनिवार को सदर अस्पताल में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया। यह आयोजन सिविल सर्जन के सहयोग से किया गया। शिविर राष्ट्रव्यापी रक्तदान अभियान का हिस्सा था, जो ब्रह्मकुमारी संस्था द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है। इस बार यह अभियान 25 अगस्त को मनाए जाने वाले विश्व बंधुत्व दिवस (Day of Universal Brotherhood) को समर्पित है। अभियान का लक्ष्य देशभर में जरूरतमंद मरीजों के लिए एक लाख से अधिक यूनिट रक्त एकत्र करना है।
इस अवसर पर 1 अधिकारी, 2 जेसीओ, 2 एनसीओ और 65 एनसीसी कैडेटों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। रक्तदान कर उन्होंने समाज के प्रति समर्पण और निस्वार्थ सेवा का उदाहरण प्रस्तुत किया। कैडेटों ने लोगों को जागरूक करते हुए बताया कि कोई भी स्वस्थ व्यक्ति जिसकी उम्र 18 से 65 वर्ष के बीच हो, सुरक्षित रूप से रक्तदान कर सकता है। एक व्यक्ति का रक्त चार अलग-अलग मरीजों की जिंदगी बचा सकती है। एनसीसी, जो विश्व का सबसे बड़ा युवा संगठन है, न केवल अनुशासन और नेतृत्व का प्रशिक्षण देता है, बल्कि युवाओं में देशभक्ति, समाज सेवा और मानवीय मूल्यों का भी संचार करता है। कैडेटों की इस भागीदारी ने समाज में रक्तदान के महत्व को रेखांकित किया और युवाओं को प्रेरणा दी।
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना परिसर में बुधवार को विभिन्न मामलों में जब्त अवैध शराब को…
समस्तीपुर : श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग की ओर से बुधवार को विधि…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर कॉलेज के पुराने बंद पड़े हॉस्टल…
समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे…
समस्तीपुर : समस्तीपुर में बुधवार को माय भारत (मेरा युवा भारत) की जिला सलाहकार समिति…
बिहार सरकार की आज होने वाली कैबिनेट बैठक पर पूरे राज्य की नजरें टिकी हैं।…