Samastipur

समस्तीपुर आरपीएफ ने अभियान चला 10 को किया गिरफ्तार, बेवजह चेन पुलिंग करने वाले कई युवक भी चिन्हित

समस्तीपुर : रेलवे एक्ट के धरपकड़ अभियान में निरीक्षक प्रभारी अविनाश करोसिया के नेतृत्व में उपनिरीक्षक पीके चौधरी समेत अन्य आरपीएफ बल के साथ यार्ड में मटरगश्ती करते 4 को गिरफ्तार किया है। वहीं ट्रेन संख्या 13226 में सादे लिबास में निगरानी के क्रम में एक व्यक्ति को चेन पुलिंग करते हुए गिरफ्तार किया गया है। वहीं समस्तीपुर-दरभंगा रेल खंड के रामभद्रपुर स्टेशन पर दो बाइक सवार को भी गिरफ्तार किया गया। वह दोनों प्लेटफार्म पर बाइक चला रहे थे। इसके अलावे दो अवैध वेंडर को भी गिरफतार किया गया है। इसके अतिरिक्त एक ई-रिक्शा चालक को भी गिरफ्तार किया गया है।

आरपीएफ के अभियान से हड़कंप मचा रहा। आरपीएफ प्रभारी अविनाश करोसिया ने बताया कि आरपीएफ टीम द्वारा मुक्तापुर में कुछ छात्रों को चिन्हित किया गया है। ज्ञातव्य हो कि उनके द्वारा किशनपुर में चेन पुलिंग नहीं किया गया, किन्तु रामभद्रपुर में चेन पुलिंग किया गया। अनाधिकृत रूप से चेन पुलिंग करने वाले लड़कों के बीच एक स्पष्ट संदेश गया कि यदि इस तरह की हरकत करेंगे तो नौकरी पर भी भविष्य में असर पड़ सकता है। बता दें कि गुरुवार को आरपीएफ ने कुल 10 की है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

11 घंटे ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

12 घंटे ago

नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया ‘नीतीशपुरम’ नाम

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…

12 घंटे ago

बिहार में अब 12वीं के बाद मिलेगा रोजगार, सरकारी स्कूलों में छात्रों को प्लेसमेंट की सुविधा

बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…

16 घंटे ago

क्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बात

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…

16 घंटे ago

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

20 घंटे ago