Samastipur

किसी अन्य व्यक्ति को खड़ा कर फर्जी तरीके से रजिस्ट्री करा जबरदस्ती जमीन कब्जाने को लेकर नामजद FIR दर्ज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र अंतर्गत मुजौना गांव निवासी सरोज कुमार झा (65 वर्ष) ने अपनी निजी जमीन पर अवैध कब्जा किए जाने का गंभीर आरोप लगाकर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। आवेदन में उन्होंने बताया है कि कुछ प्रभावशाली आपराधिक प्रवृत्ति के लोग फर्जीवाड़े तरीके के जरिए उनकी जमीन की रजिस्ट्री करवा कर उसे हड़प चुके हैं। इसको लेकर सरोज कुमार झा ने नगर थाने में उजियारपुर थाना क्षेत्र के उजियारपुर के स्व. बनवारी लाल अग्रवाल के पुत्र नंद किशोर अग्रवाल एवं नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर के स्व. आनंद बिहारी चौधरी के पुत्र जनार्दन चौधरी के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है।

उन्होंने आरोप लगाया है कि इस पूरे खेल में मोहन कुमार झा की सक्रिय भूमिका रही। पीड़ित ने बताया कि उनकी जगह किसी अन्य व्यक्ति को खड़ा कर फर्जी तरीके से कागजात पूरे कराए गए। इतना ही नहीं, पीड़ित परिवार को लगातार धमकी भी दी जा रही है कि यदि वे जमीन छोड़कर गांव से नहीं हटे तो जान से मरवाकर फेंकवा देंगे। इस वजह से वे और उनका पूरा परिवार लगातार भयभीत हैं। सरोज झा ने पुलिस प्रशासन से अपने जान–माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने और आरोपितों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। इस संबंध में नगर थानाध्यक्ष शिवकुमार यादव ने बताया कि पीड़ित के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

छठ महापर्व से पहले समस्तीपुर जिले की जर्जर सड़कों की होगी मरम्मत, 20 सूत्री की बैठक में MLC डॉ. तरुण कुमार ने उठाया मुद्दा

समस्तीपुर : जिला स्तरीय 20 सूत्री कार्यक्रम समिति की बैठक में जिले से जुड़े कई…

8 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर, टेक्नीशियन की कमी से संचालन प्रभावित; 20 सूत्री की बैठक में उठा मुद्दा

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर उपलब्ध हैं, लेकिन पर्याप्त तकनीकी कर्मियों की कमी…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : दो साल से फरार नाबालिग छात्रा के अपहरण का आरोपी गिरफ्तार, दोनों ने रजामंदी से कर ली थी शादी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने नाबालिग छात्रा के अपहरण मामले में करीब दो…

9 घंटे ago

समस्तीपुर : ग्रेजुएशन के षष्ठम् सेमेस्टर सत्र 2023-27 के फाॅर्म दो सितंबर तक भरे जाएंगे

तस्वीर : फाइल फोटो  समस्तीपुर : स्नातक षष्ठम् सेमेस्टर (सत्र 2023-27) परीक्षा-2026 के लिए मिथिला…

13 घंटे ago