समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

समस्तीपुर रेल कारखाना के अस्तित्व की लड़ाई को लेकर ‘रेल विस्तार एंव विकास समिति’ द्वारा आमरण अनशन की तैयारी तेज

IMG 20250626 WA0160

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल कारखाना पर क्रमिक भूख हड़ताल कार्यक्रम की समीक्षात्मक बैठक सोमवार को रेल विस्तार एंव विकास समिति के बैनर तले शहर के माधुरी चौक पर की गयी। अध्यक्षता शंकर साह ने की। समिति के संयोजक शत्रुघ्न राय पंजी ने संचालन किया। 22 सितंबर से अनशन की चेतावनी दी गयी। 29 अगस्त को रेस्ट हाउस चौक, स्टेडियम गोलंबर, भोला टाकीज, चीनी मिल, मुक्तापुर चौक आदि जगहों पर नुक्कड़ सभा करने की घोषणा की गयी। 30 अगस्त को डीआरएम चौक, रेल कारखाना गेट, चांदनी चौक, स्टेशन चौक आदि जगहों पर नुक्कड़ सभा करने, अपने-अपने स्तर से जीबी बैठक करने, पर्चा वितरण करने समेत अन्य निर्णय लिये गये।

समिति के संयोजक श्री पंजी ने कहा कि रेलवे वर्कशॉप (कारखाना) 1881 में स्थापित किया गया था। रेल प्रशासन की गलत नीतियों के कारण समस्तीपुर रेल वर्कशॉप के अस्तित्व पर खतरा उत्पन्न हो गया है। 2012 में रेल मंत्रालय द्वारा समस्तीपुर रेलवे वर्कशॉप को माले डिब्बा के पीओपी कार्य के लिए एक प्रस्ताव 2014-15 में कार्य स्वीकृति दी गई। बजट 2016-17 में पीओपी कार्य के लिए 63 करोड़ 82 लाख 57 हजार रुपये भी आवंटित किये गये। इन राशियों से कार्य शुरू करने के लिए 19-20 में आंशिक राशि की निकासी भी की गई। लेकिन आज तक कार्य शुरू नहीं हुआ।

IMG 20250807 WA0011

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

भाकपा माले नेता सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कार्यक्रम में भागीदारी निभाकर सफल बनाने की अपील की है। इसमें समस्तीपुर रेल कारखाना में पीओएच डब्बा निर्माण कार्य शुरू करने, भोला टाकीज-मुक्तापुर-अटेरन चौक रेल गुमटी पर पुल निर्माण कार्य शुरू करने, कर्पूरीग्राम-ताजपुर-महुआ-भगवानपुर एवं केबल स्थान-कर्पूरीग्राम, दलसिंहसराय से पटोरी नई रेल लाइन योजना को मंजूरी देने, माधुरी चौक स्थित चिल्ड्रेन पार्क का जीर्णोद्धार करने, रेल अस्पताल को केंद्रीय अस्पताल का दर्जा देने आदि मांग की गई।

IMG 20240904 WA0139

बैठक में भाकपा माले के दीनबंधु प्रसाद, रामबली सिंह, रामलाल राम, उपेंद्र राय, राजद के राम विनोद पासवान, राकेश ठाकुर, शहीद हुसैन, कांग्रेस के विश्वनाथ हजारी, भगवानलाल पासवान, विन्देश्वर राय, विवेकानंद शर्मा, रंजीत कुमार रंभू, रामनरेश राय, अशोक राय, अरविंद कुमार, ट्रेड यूनियन नेता संतोष कुमार निराला आदि थे।

Dr Chandramani Rai 12x18 Sticker scaled

IMG 20250204 WA0010

IMG 20241218 WA0041

IMG 20250728 WA0000

IMG 20230818 WA0018 02

20201015 075150