Samastipur

समस्तीपुर में शराब तस्करी कर रही ननद-भाभी गिरफ्तार, पति की मौ’त और आर्थिक तंगी से मजबूर महिला तस्करी में थी संलिप्त 

समस्तीपुर/पटोरी : पटोरी उत्पाद विभाग की टीम ने शाहपुरपटोरी रेलवे स्टेशन से 2 महिला शराब तस्करों को पकड़ा है। उजियारपुर की सुनैना देवी और रोसड़ा की नीतू कुमारी के पास से 20 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई है। सुनैना देवी ने बताया कि एक साल पहले सड़क हादसे में उनके पति छोटे सहनी की मौत हो गई थी। पति मछली का व्यवसाय करते थे। उनकी मौत के बाद तीन बच्चों की जिम्मेदारी सुनैना पर आ गई। आर्थिक तंगी के कारण वह 6 महीने से शराब तस्करी में लिप्त थी।

महिला ने बताया कि ननद नीतू कुमारी इंटर की छात्रा है। घर की कमजोर आर्थिक स्थिति के कारण वह भी इस धंधे में शामिल हो गई। नीतू के पिता सुरेश महतो पंजाब में मजदूरी करते हैं। उनकी कमाई से घर नहीं चल पाता था। दोनों महिलाएं हाजीपुर से शराब लाकर पटोरी में सप्लाई करती थीं। प्रति खेप उन्हें 2000 रुपए मिलते थे। उत्पाद विभाग की पदाधिकारी नेहा प्रियदर्शी के अनुसार, गुप्त सूचना पर छापेमारी की गई। दोनों महिलाओं ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। उनके परिजनों को गिरफ्तारी की सूचना दे दी गई है। दोनों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

Avinash Roy

Recent Posts

सालों से फॉर्म ही भरवा रहे, परीक्षा नहीं ले रहे; अभ्यर्थियों के सब्र का बांध टूटा तो BSSC दफ्तर में जड़ दिया ताला

बिहार कर्मचारी चयन आयोग कार्यालय के बाहर मंगलवार को बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने विभिन्न…

1 घंटा ago

देवघर चारा घोटाला मामले में लालू यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत को रद्द करने से किया इंकार

लालू यादव को देवघर चारा घोटाला मामले में बड़ी राहत मिली है. सुप्रीम कोर्ट ने…

4 घंटे ago

समस्तीपुर ओवरब्रिज को 15 अगस्त से पहले चालू करने का रखा गया लक्ष्य, तीन अलग-अलग टीमें लगातार कर रही कार्य

समस्तीपुर : शहर के रेलवे ओवरब्रिज पर चल रहे मरम्मत कार्य का सोमवार को सदर…

6 घंटे ago

मुंबई के चर्चित लूटकांड का वांछित आरोपी समस्तीपुर से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर ले जा रही मुंबई पुलिस

समस्तीपुर/बिथान : बिहार एसटीएफ और मुंबई पुलिस की संयुक्त टीम ने अंतरराज्यीय अपराधियों के खिलाफ…

7 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में 4 बेड का ICU तैयार, इसी हफ्ते होगा शुभारंभ; विशेषज्ञ डॉक्टर, जीएनम व नर्सिंग स्टाफ की हुई प्रतिनियुक्ति

अस्पताल प्रबंधन ने राउंड द क्लाॅक बनाया रोस्टर, 24 घंटे तैनात रहेंगे डॉक्टर व कर्मी…

7 घंटे ago

समस्तीपुर : निर्माणाधीन मकान की छत पर करंट लगने से मजदूर की मौ’त, 8 माह के बेटे के सिर से उठा पिता का साया

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के धरमपुर में सोमवार को एक दर्दनाक हादसे में निर्माणाधीन…

8 घंटे ago