Samastipur

गाँव की महिलाएँ बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल, मोरंग देश अगरबत्ती को पटना में मिला सम्मान

समस्तीपुर : राजधानी पटना के रवीन्द्र भवन में सोमवार को आयोजित ‘बिहार स्टार्टअप समीट 2025’ में ग्रामीण महिलाओं की आत्मनिर्भरता की मिसाल बन चुकी मोरंग देश अगरबत्ती को विशेष सम्मान से नवाजा गया। कार्यक्रम में बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि इसकी अध्यक्षता आईजी विकास वैभव ने की। समीट को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि “बिहार का भविष्य उद्यमिता, नवाचार और ग्रामीण विकास पर आधारित है। जब महिलाएँ और युवा उद्योग एवं कृषि से जुड़ेंगे, तभी बिहार आत्मनिर्भरता की नई ऊँचाइयों को छुएगा।”

इस अवसर पर राज्य के शीर्ष-3 स्टार्टअप्स को सम्मानित किया गया। इनमें मोरंग देश अगरबत्ती के निदेशक अमरदीप कुमार और उनकी टीम को ग्रामीण रोजगार सृजन एवं कृषि क्षेत्र में योगदान के लिए विशेष पुरस्कार प्रदान किया गया। कंपनी ने अब तक 100 से अधिक ग्रामीण महिलाओं व युवाओं को प्रत्यक्ष रोज़गार उपलब्ध कराया है।

वहीं Samthu Farmers Producers Company Limited के माध्यम से 1000 से अधिक किसानों की आय में वृद्धि दर्ज की गई है। किसानों को आधुनिक तकनीक और एक्सपोज़र विज़िट्स से जोड़कर आत्मनिर्भर और प्रतिस्पर्धी बनाया जा रहा है। फूलों के अपशिष्ट से अगरबत्ती निर्माण जैसी पहल से मोरंग देश अगरबत्ती ने न केवल पर्यावरण संरक्षण में योगदान दिया है बल्कि हजारों ग्रामीण परिवारों की आर्थिक स्थिति भी सुदृढ़ की है।

आईजी विकास वैभव ने इस अवसर पर अमरदीप कुमार को Samthu Library की स्थापना के लिए भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि गाँव में पुस्तकालय की स्थापना से बच्चों व युवाओं को शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का अवसर मिलेगा, जो ग्रामीण बिहार की सामाजिक व शैक्षणिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त करेगा। कार्यक्रम का समापन इस संदेश के साथ हुआ कि बिहार का वास्तविक विकास तभी संभव है जब कृषि, उद्योग, शिक्षा और महिला सशक्तिकरण को समान महत्व देकर आगे बढ़ाया जाए।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में अब मार्कशीट पर नहीं लिखा जाएगा ‘फेल’, कम नंबर आए तो मिलेगा नया नाम, शिक्षा मंत्री का फैसला

बिहार में मैट्रिक और इंटर की मार्कशीट पर अब 'फेल' शब्द नहीं लिखा जाएगा. इसकी…

4 घंटे ago

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय में नशामुक्ति के संकल्प के साथ मनाया अलौकिक रक्षाबंधन महोत्सव

समस्तीपुर : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के शिव शक्ति भवन में शुक्रवार को अलौकिक…

11 घंटे ago

विद्यापतिनगर में सड़क हादसे में एक बाइक पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से जख्मी, रेफर

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर बोचहा स्थित प्रेम विहार पार्क…

22 घंटे ago

विद्यापतिनगर में गंगा-बाया की बाढ़ से दियारा में जिंदगी बेपटरी; खेत डूबे, मवेशियों संग सड़क किनारे पशुपालकों ने डाला डेरा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : गंगा और बाया नदी के बढ़ते जलस्तर ने प्रखंड के…

23 घंटे ago

विद्यापतिधाम में रेलवे की भूमि के सैकड़ों अतिक्रमणकारियों को पांच दिनों में अतिक्रमण खाली करने का अल्टीमेटम

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : पूर्व मध्य रेलवे के हाजीपुर - बछवाड़ा रेलखंड पर अवस्थित…

23 घंटे ago

होली मिशन हाई स्कूल में राखी मेकिंग व मेहंदी रचो प्रतियोगिता आयोजित, बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

समस्तीपुर : रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर गुरुवार को होली मिशन हाई स्कूल, समस्तीपुर की…

23 घंटे ago