समस्तीपुर के मोरवा में एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन हुआ। जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा है कि जिस तरह से राहुल गांधी के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गाली दी जा रही है, आगामी विधानसभा चुनाव में जनता ऐसे लोगों को सबक सिखा देगी। बिहार के मंच पर बिहार के बाहर के नेताओं को बुलाकर प्रधानमंत्री को गाली दी जा रही है।
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि जिस तरह से बिहार और पूरे देश में एनडीए के नेतृत्व में विकास हो रहा है, विपक्षी घबरा गए हैं। उनके पास कोई मुद्दा नहीं बच गया है। मतदाता पुनरीक्षण को लेकर चुनाव आयोग ने भी स्पष्ट बयान जारी कर दिया है, बावजूद लोगों को बरगलाया जा रहा। अब जनता मूर्ख नहीं है जो उनकी बातों में नहीं आएगी। विधानसभा चुनाव में भारी मतों से एनडीए को जिताएगी।
इसके अलावा कहा कि लालू यादव के सरकार में चरवाहा विद्यालय खोला जाता था, अब पूरे बिहार में इंजीनियरिंग और मेडिकल कॉलेज खोले जा रहे हैं। बिहार में शिक्षा का स्तर सुधरा है। बिहार के लोग पलायन नहीं कर रहे हैं। सभा के दौरान उन्होंने महिलाओं की ओर इशारा करते हुए कहा कि इस सभा में महिलाएं बहुत आईं हैं कल कैबिनेट की बैठक है महिलाओं के लिए भी बहुत कुछ आने की उम्मीद है।
एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूढ़ी ने कहा कि वाले दिनों में बहुत कुछ बिहार के लोगों को मिलना है। सभा के दौरान उन्होंने मंच पर बैठे बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी को इशारा करते हुए कहा कि अभी विधानसभा चुनाव में 2 महीने शेष है। बिहार के लोगों को इतना कुछ दीजिए कि वह फिर से एनडीए की सरकार बनावे। पुनः बिहार में एनडीए की सरकार बनाने का आह्वान किया। मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि जब 2005 में नीतीश कुमार के हाथ में बागडोर आई थी तो बिहार का बजट बहुत कम था। बजट बढ़ाकर अरबों का हो चुका है। सभी तरफ सड़क और पुलों का निर्माण किया जा रहा है।
समस्तीपुर : बेटे के अपहरण की झूठी कहानी और जान से मारने की धमकी देकर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही चौक पर थाना के पुराने…
समस्तीपुर : दशहरा के मौके पर रावण दहन से पहले समस्तीपुर पुलिस ने एक ऐसे…
बिहार में सरकारी टेंडरों में कथित हेराफेरी और करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…