Samastipur

समस्तीपुर में आकांक्षा हाट के सफल आयोजन पर प्रतिभागियों को मिला सम्मान

समस्तीपुर : समाहरणालय स्थित जिला योजना कार्यालय भवन में शनिवार को आकांक्षा हाट के सफल आयोजन हेतु प्रशस्ति पत्र सह उत्कृष्टता प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।भारत सरकार के नीति आयोग के दिशा-निर्देशानुसार वोकल फॉर लोकल अभियान के अंतर्गत स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए जिला प्रशासन द्वारा 6 से 8 अगस्त 2025 तक पटेल मैदान परिसर में आकांक्षा हाट का आयोजन किया गया था। इसमें स्थानीय कलाकारों, एसएचजी एवं एफपीओ द्वारा बनाए गए उत्पादों के कुल 16 स्टॉल लगाए गए थे। साथ ही स्थानीय युवा कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया था।

कार्यक्रम में प्रतिभागियों को प्रेरित करते हुए जिला प्रशासन ने उनके बहुमूल्य योगदान हेतु प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। वहीं हाइएस्ट सेल, क्राउडिंग और बेस्ट अवार्ड की श्रेणी में मिथिला ग्राम नाबार्ड रुरल मार्ट को प्रथम, मधुबाला जूट एंड क्राफ्ट को द्वितीय तथा पोषण आहार को तृतीय पुरस्कार मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर जिला योजना पदाधिकारी निशांत कुमार पटेल, जिला कला संस्कृति एवं युवा पदाधिकारी जूही कुमारी, सहायक योजना पदाधिकारी प्रशांत कुमार, पिरामल फाउंडेशन के केशव कुमार, अनमोल उपहार सेवा फाउंडेशन के देव कुमार, सेल्को फाउंडेशन के यशवंत कुमार राय, लक्ष्मण कुमार, कुंदन कुमार राय, लक्ष्मण सिंह सहित युवा कलाकार, एसएचजी व एफपीओ के प्रतिनिधि मौजूद थे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर अस्पताल का डायलिसिस सेंटर किडनी मरीजों के लिए बना जीवनदायिनी, राशन कार्डधारकों को मिलती है मुफ्त सेवा

समस्तीपुर : जिले के किडनी मरीजों के लिए सदर अस्पताल स्थित डायलिसिस सेंटर किसी वरदान…

5 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल : वंदे भारत से स्लीपर टकराने के मामले में PWI सस्पेंड, एजेंसी कर्मियों पर कार्रवाई तेज

वंदे भारत से स्लीपर टकाराने के मामले में पीडब्ल्यूआई (परमानेंट वे इंस्पेक्टर) को डीआरएम के…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : विशेषज्ञ करेंगे सुदूर गांवों में पैथोलॉजी जांच, ‘मेडप्राइम’ के जरिए पैथोलॉजिस्टों का कार्य आसान

समस्तीपुर/पूसा : कृषि शोध और शिक्षा की जननी पूसा अब केवल वैज्ञानिकों का गढ़ ही…

6 घंटे ago

सगे दामाद की ह’त्या कर फरार चल रहे ससुर ने दिल्ली में किया आत्मसमर्पण, समस्तीपुर में पुलिस दे रही थी दविश

समस्तीपुर : दिल्ली में अपने ही दामाद की हत्या करके फरार हुआ अंगारघाट थाना क्षेत्र…

7 घंटे ago

जनसुराज नेता मनीष कश्यप पर 10 लाख रुपये रंगदारी मांगने का आरोप, पश्चिम चंपारण में केस दर्ज

जनसुराज पार्टी के नेता मनीष कश्यप नए कानूनी पचड़े में फंस गए हैं। पश्चिम चंपारण…

7 घंटे ago

बिहार: कान की बाली छीनकर भागा चोर, पकड़े जाने पर सबूत मिटाने के लिए निगलना चाहा तो गले में फंसी बाली

बिहार के बेगूसराय जिले से हैरान कर देने वाला एक मामला सामने आया है, जहां…

8 घंटे ago