समस्तीपुर : खेल विभाग बिहार सरकार एवं जिला प्रशासन समस्तीपुर के संयुक्त तत्वाधान में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित विविध तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन बालक कबड्डी में टभका एवं बालिका में लगुनिया रघुकंठ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता बनने का गौरव हासिल किया। बालक वर्ग के कबड्डी में टभका टाइटन ने सरायरंजन को एवं बालिका वर्ग में लगुनिया रघुकंठ ने बेलारी को हराकर विजेता ट्राफी पर कब्ज़ा जमाया। वहीं क्रिकेट प्रतियोगिता में कोहिनूर क्रिकेट क्लब ने शिक्षक एकादश को संघर्षपूर्ण मुकाबले में दो रनों से पराजित कर विजेता का खिताब अपने नाम किया।
इसके पूर्व योगा अंडर 12 बालक वर्ग में महर्षि दयानंद विधालय समस्तीपुर के पियुष कुमार, जिगर कुमार व विनायक दास अंडर 17 में मोहनपुर के अमित कुमार, सुमित कुमार एवं धुरलक के सूरज कुमार ने क्रमशः प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार अंडर 12 बालिका वर्ग में समस्तीपुर की रागिनी कुमारी, अनोखी कुमारी, लक्ष्मी कुमारी एवं अंडर 17 में बेलारी की सविता कुमारी व सोनी कुमारी एवं काशीपुर की स्वेता कुमारी ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया।
वाॅलीवाल में केवटा दलसिंहसराय ने डढ़िया भूसारी को हराकर ट्राफी पर कब्जा जमाया। इसके पुर्व जिला खेल पदाधिकारी विवेक कुमार शर्मा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं नारियल फोड़कर दूसरे दिन के खेल का विधिवत उद्घाटन किया। इसके बाद पारितोषिक वितरण समारोह में विजेता एवं उपविजेता टीम व खिलाड़ियों को जिला खेल पदाधिकारी एवं एथलेटिक्स एसोसिएशन के संगठन सचिव सत्यनारायण ठाकुर के द्वारा ट्रॉफी व मेडल से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन शिक्षक सुभीत कुमार सिंह ने किया। मौके पर जिला खेल विभाग के सहायक वरुण कुमार सिंह, पूजा कुमारी, सुधाकर कुमार, मोहम्मद शाहिद, विनय कुमार विनय, उमेश कुमार, अंशू सिन्हा सहित बहुत सारे खेल शिक्षक एवं खेल प्रेमी उपस्थित थे। खेल विभाग के अनुसार रविवार को सुबह 7:00 बजे से साइकिलिंग प्रतियोगिता होगी।
बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर 23 अक्टूबर को वोट डाले जायेंगे. इसके बाद 27…
बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चढ़ा हुआ है। इस बीच विधान परिषद…
बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराना चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले जरूरी कागजात…
फाइल फोटो : बिहार में सरकारी शिक्षकों के तबादले का इंतजार लंबा होता जा रहा…
समस्तीपुर : बेटे के अपहरण की झूठी कहानी और जान से मारने की धमकी देकर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…