Samastipur

दिव्यांग होने के बावजूद शिक्षा की अलख जगा रहे चैता गांव के अर्जुन दास, समाजसेवी राजू सहनी ने किया सम्मानित

समस्तीपुर : अगर मन में कुछ कर गुजरने की चाह हो, तो कोई भी मुश्किल रास्ते की दीवार नहीं बन सकती। उजियारपुर प्रखंड के अंगारघाट थाना क्षेत्र के चैता गांव निवासी दिव्यांग अर्जुन दास इसकी मिसाल हैं। मात्र 2 फीट लंबाई और बेहद साधारण पारिवारिक पृष्ठभूमि के बावजूद उन्होंने अपने संकल्प और मेहनत के बल पर गांव के सैकड़ों बच्चों के भविष्य को संवारने का बीड़ा उठाया है।

अर्जुन दास ने अपनी दिव्यांगता को कभी कमजोरी नहीं बनने दिया। ग्रेजुएशन तक की शिक्षा प्राप्त करने के बाद वे गांव में ही रहकर निःशुल्क ट्यूशन देने लगे। धीरे-धीरे उनके शिक्षण केंद्र में बच्चों की संख्या बढ़ती गई। आज स्थिति यह है कि उन्हें दो शिफ्टों में बच्चों को पढ़ाना पड़ता है। शिक्षा के इस पुनीत कार्य के लिए वे कोई शुल्क नहीं लेते, हालांकि कुछ बच्चे अपनी इच्छा से 25-50 रुपये दे जाते हैं जिससे उनका दैनिक खर्च चल जाता है।

उनकी इस निःस्वार्थ सेवा की जानकारी मिलने पर जिले के चर्चित समाजसेवी राजू सहनी ने अर्जुन दास के आवास सह शिक्षण केंद्र का दौरा किया। उन्होंने न केवल अर्जुन दास को सम्मानित किया, बल्कि वहां पढ़ने वाले बच्चों के बीच कॉपी, कलम व पेंसिल का भी वितरण किया। राजू साहनी ने कहा कि अर्जुन दास उन तमाम दिव्यांग व्यक्तियों के लिए प्रेरणा हैं जो जीवन से हार मान लेते हैं। साथ ही उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि भविष्य में भी वे अर्जुन दास और उनके शिक्षण केंद्र की हरसंभव मदद करेंगे।

इस मौके पर स्थानीय सरपंच पति जयराम साहनी, चंद्रकांत सिंह, सुखलाल सहनी, रत्नेश राय, श्रीराम साहनी, प्रमोद राय, सुजीत कुमार, वरुण राय, सियाराम राम राय सहित दर्जनों ग्रामीण और छात्र उपस्थित थे। अर्जुन दास ने बताया कि स्कूल जाने के शुरुआती दिनों में लोग उनका मजाक उड़ाते थे, लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी। आज वे अपने आत्मबल और समर्पण के बल पर समाज में शिक्षा की अलख जगा रहे हैं। उनकी यह यात्रा हमें यह सिखाती है कि अगर नीयत नेक हो और इरादे मजबूत, तो कोई भी कमी आपको अपने लक्ष्य से नहीं रोक सकती।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में चलेंगी ठंडी हवाएं, 31 जनवरी को बदलेगा मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट

बिहार में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है. कल यानी 31 जनवरी को…

1 घंटा ago

‘सिर पर कफन बांधकर चलता हूं’, भूमाफियाओं को डिप्टी CM विजय सिन्हा की सीधी चेतावनी

बिहार के उपमुख्यमंत्री और राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री विजय कुमार सिन्हा इन…

3 घंटे ago

बिहार के बाहर मखाना की खेती पर BAU में रिसर्च, सुपर फूड का उत्पादन बढ़ाने पर बोर्ड का फोकस

बिहार समेत पूरे देश में भगवान की पूजा के प्रसाद में मिलने वाला मखाना अब…

5 घंटे ago

RLM में खटपट खत्म? उपेंद्र कुशवाहा ने नाराज विधायक को सौंपी बिहार प्रदेश अध्यक्ष की कमान

राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने पार्टी संगठन…

5 घंटे ago

बिहार में अनोखी शादी: दुल्हन खुद बारात लेकर पहुंची दूल्हे के घर, गांव वालों ने कराई शादी

बिहार में बांका जिले के शंभुगंज प्रखंड अंतर्गत विरनौधा गांव में एक अनोखी और चर्चित…

8 घंटे ago

ग्रामीण चिकित्सक प्रशिक्षण शिविर में डॉ. मनोज का मार्गदर्शन

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत चैता चौक पर एकदिवसीय ग्रामीण चिकित्सक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन…

11 घंटे ago