Samastipur

समस्तीपुर यांत्रिक कारखाना में NMOPS के आह्वान पर जोरदार प्रदर्शन, OPS बहाली सहित कई मांगों को लेकर उठी आवाज

समस्तीपुर : यांत्रिक कारखाना समस्तीपुर में NMOPS (नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर ECREU संगठन (इंडियन रेलवे एंप्लॉयीज यूनियन) की ओर से रोष मार्च प्रदर्शन और गेट मीटिंग का आयोजन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने नई पेंशन योजना (NPS) और यूनिवर्सल पेंशन स्कीम (UPS) को खत्म कर पुरानी पेंशन योजना (OPS) को तत्काल बहाल करने, रेलवे में निजीकरण और निगमीकरण पर रोक लगाने तथा रिक्त पड़े पदों को शीघ्र भरने जैसी कई मांगों को लेकर आवाज बुलंद की।

प्रदर्शन का नेतृत्व कारखाना स्टोर्स शाखा, समस्तीपुर के विभिन्न पदाधिकारियों द्वारा किया गया। मौके पर शाखा अध्यक्ष फुलेन्द्र कुमार, शाखा सचिव चंद्र प्रकाश, कार्यकारी अध्यक्ष अरविन्द राय, उपाध्यक्ष मनीष राय, संयुक्त सचिव लक्ष्मण कुमार, संतोष निराला, संगठन सचिव विपिन कुमार, सहायक सचिव मुख्तार आलम, कार्यकारी सदस्य जीतेन्द्र कुमार, मोहन कुमार, कोषाध्यक्ष नवनीत कुमार समेत अन्य उपस्थित रहे। इस मौके पर ECREU मंडल मंत्री संजीव मिश्रा और संयुक्त सचिव सोहन यादव ने भी प्रदर्शनकारियों को संबोधित किया और उनकी मांगों का समर्थन करते हुए केंद्र सरकार से जल्द कार्रवाई की मांग की।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

24 मिनट ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

56 मिनट ago

दलसिंहसराय स्थित कनक हॉस्पिटल में बच्ची की मौ’त पर हंगामा, दो दिन से मृ’त बच्ची को वेंटिलेटर पर जिंदा बता इलाज का आरोप

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…

10 घंटे ago

चार माह के बकाया वेतन के लिए अनशन पर बैठी ANM का टूटा अनशन, समस्तीपुर सिविल सर्जन ने लस्सी पिलाकर कराया अनशन समाप्त

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…

11 घंटे ago

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

14 घंटे ago