समस्तीपुर : जिले में प्रतिनियुक्त शिक्षकों के लिए ई-अटेंडेंस प्रणाली में बड़ा बदलाव किया गया है। शिक्षा विभाग ने “डेपुटेशन मॉड्यूल” जारी कर दिया है, जिसके तहत अब प्रतिनियुक्ति पर तैनात शिक्षकों को ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करते समय चार विकल्पों में से एक का चयन करना अनिवार्य होगा।
मुख्यालय स्तर से ई-शिक्षाकोष पोर्टल को अपडेट कर यह नई सुविधा लागू की गई है। इस व्यवस्था के तहत शिक्षक अपनी प्रतिनियुक्ति की जगह पर उपस्थिति बनाते समय जिन चार विकल्पों में से एक का चयन करेंगे, वे हैं — चुनाव ड्यूटी, परीक्षा ड्यूटी, शिक्षण कार्य (टीचिंग पर्पस) और कार्यालय कार्य (ऑफिस वर्क)।
शिक्षकों को प्रतिनियुक्ति के स्थान पर पहुंचने के बाद उपयुक्त विकल्प चुनकर अपनी उपस्थिति दर्ज करनी होगी। इससे विभाग को यह स्पष्ट जानकारी मिलेगी कि शिक्षक किस कार्य में प्रतिनियुक्त हैं, साथ ही अटेंडेंस प्रक्रिया में पारदर्शिता भी सुनिश्चित हो सकेगी। शिक्षा विभाग का मानना है कि इस नई व्यवस्था से प्रतिनियुक्त शिक्षकों की निगरानी और कार्य का आकलन पहले की तुलना में अधिक सटीक और आसान हो सकेगा।
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत स्थित वार्ड संख्या - 5…
केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट), हाजीपुर में नए सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भुसारी गांव में शुक्रवार की सुबह खेत में दफन…
बिहार में रसोई गैस (LPG) को लेकर हाहाकार मचा हुआ है. तेल कंपनियों ने बढ़ती…
राज्यसभा चुनाव से एक दिन पहले राजनीतिक गहमागहमी तेज है। टूट की संभावना रोकने को…
सोशल मीडिया पर लाइक और फॉलोवर बढ़ाने की चाह में की गई एक लापरवाही एक…