Samastipur

समस्तीपुर में आकाशीय बिजली गिरने से दो की मौ’त, एक युवक और एक किशोरी की गई जान

समस्तीपुर: जिले में रविवार को आकाशीय बिजली गिरने की दो अलग-अलग घटनाओं में एक युवक और एक किशोरी की दर्दनाक मौत हो गई। ये घटनाएं रोसड़ा थाना क्षेत्र के भटोतर गांव और सिंघिया थाना क्षेत्र के मुंगेला गांव में हुईं। हादसे के बाद दोनों गांवों में मातम का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पहली घटना: स्नान करते समय गिरी बिजली, युवख की मौत

पहली घटना रोसड़ा थाना क्षेत्र के सोनपुर उत्तर पंचायत स्थित भटोतर गांव वार्ड संख्या 10 की है। यहां रामसागर महतो का 22 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार रविवार को अपने घर के बगल स्थित चापाकल पर स्नान कर रहा था। उसी दौरान तेज गर्जना के साथ अचानक आकाशीय बिजली गिर गई। युवक गंभीर रूप से झुलस गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद मृत घोषित कर दिया।

राहुल समस्तीपुर में रहकर पढ़ाई करता था और गांव में हो रहे नवाह यज्ञ में शामिल होने के लिए आया था। जानकारी के अनुसार, उसके पिता दो महीने पहले ही परिवार के भरण-पोषण के लिए दिल्ली गए थे। बेटे की अचानक मौत की खबर सुनकर परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

दूसरी घटना: खेत में काम कर रही किशोरी की गई जान

दूसरी घटना सिंघिया थाना क्षेत्र के क्योटहर पंचायत स्थित मुंगेला गांव की है। यहां रोहित मांझी की 12 वर्षीय पुत्री अर्चना कुमारी की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बताया गया कि अर्चना अपने परिजनों के साथ खेत में लगे खड़-पतवार साफ करने गई थी। उसी दौरान अचानक तेज आवाज के साथ ठनका गिरा और वह उसकी चपेट में आ गई। गनीमत रही कि अन्य परिजन बाल-बाल बच गए। दोनों हादसों के बाद संबंधित इलाकों में मातमी सन्नाटा पसर गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

बलभद्रपुर ने उजियारपुर को हराकर जीता क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब, अब्दुल्लाह बने ‘मैन ऑफ द मैच’

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर प्रखंड के गांवपुर पंचायत के बलभद्रपुर गांव में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का…

1 घंटा ago

सालों से फॉर्म ही भरवा रहे, परीक्षा नहीं ले रहे; अभ्यर्थियों के सब्र का बांध टूटा तो BSSC दफ्तर में जड़ दिया ताला

बिहार कर्मचारी चयन आयोग कार्यालय के बाहर मंगलवार को बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने विभिन्न…

3 घंटे ago

देवघर चारा घोटाला मामले में लालू यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत को रद्द करने से किया इंकार

लालू यादव को देवघर चारा घोटाला मामले में बड़ी राहत मिली है. सुप्रीम कोर्ट ने…

6 घंटे ago

समस्तीपुर ओवरब्रिज को 15 अगस्त से पहले चालू करने का रखा गया लक्ष्य, तीन अलग-अलग टीमें लगातार कर रही कार्य

समस्तीपुर : शहर के रेलवे ओवरब्रिज पर चल रहे मरम्मत कार्य का सोमवार को सदर…

8 घंटे ago

मुंबई के चर्चित लूटकांड का वांछित आरोपी समस्तीपुर से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर ले जा रही मुंबई पुलिस

समस्तीपुर/बिथान : बिहार एसटीएफ और मुंबई पुलिस की संयुक्त टीम ने अंतरराज्यीय अपराधियों के खिलाफ…

9 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में 4 बेड का ICU तैयार, इसी हफ्ते होगा शुभारंभ; विशेषज्ञ डॉक्टर, जीएनम व नर्सिंग स्टाफ की हुई प्रतिनियुक्ति

अस्पताल प्रबंधन ने राउंड द क्लाॅक बनाया रोस्टर, 24 घंटे तैनात रहेंगे डॉक्टर व कर्मी…

10 घंटे ago