समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में एक विवाहिता के साथ यौन शोषण का मामला सामने आया है। थाना क्षेत्र निवासी ने शनिवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने अपनी विवाहित बेटी के साथ यौन शोषण का आरोप गांव के ही एक युवक पर लगाया है। पीड़िता के पिता का आरोप है कि युवक उनकी बेटी को ससुराल से भगाकर ले गया।
उसके साथ यौन शोषण किया और फिर उसे मायके में छोड़कर भाग गया। आरोपी ने यौन शोषण का वीडियो भी बनाया और उसे अपने मोबाइल से फेसबुक पर पोस्ट कर दिया। इससे पीड़िता की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है। शिकायत में यह भी बताया गया है कि जब पीड़िता आरोपी युवक के घर पहुंची, तो उसके परिवार ने उसे रखने से मना कर दिया। इस संबंध में दलसिंहसराय थानाध्यक्ष मो. इरशाद आलम ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की प्रारंभिक जांच कर रही है।
मोकामा के JDU विधायक अनंत सिंह हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद बेउर जेल से…
समस्तीपुर : जिले के किडनी मरीजों के लिए सदर अस्पताल स्थित डायलिसिस सेंटर किसी वरदान…
वंदे भारत से स्लीपर टकाराने के मामले में पीडब्ल्यूआई (परमानेंट वे इंस्पेक्टर) को डीआरएम के…
समस्तीपुर/पूसा : कृषि शोध और शिक्षा की जननी पूसा अब केवल वैज्ञानिकों का गढ़ ही…
समस्तीपुर : दिल्ली में अपने ही दामाद की हत्या करके फरार हुआ अंगारघाट थाना क्षेत्र…
जनसुराज पार्टी के नेता मनीष कश्यप नए कानूनी पचड़े में फंस गए हैं। पश्चिम चंपारण…