Samastipur

दहेज हत्या मामले के दो दोषी को न्यायलय ने सुनायी 10-10 साल कैद की सजा, आर्थिक दंड भी लगाया

समस्तीपुर : एडीजे-9 की अदालत ने वारिसनगर (मथुरापुर) थाना कांड संख्या 173/20 में दहेज हत्या के मामले के दो आरोपितों को दोषी करार देते हुए दस-दस साल कैद और दस-दस हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। यह फैसला स्पीडी ट्रायल के तहत दिया गया।

अभियोजन के अनुसार, खगड़िया जिले के मोड़काही थाना क्षेत्र के सबलपुर निवासी रंजीत प्रसाद सिंह ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी कि उनकी पुत्री अंजलि भारती की शादी 2019 में वारिसनगर मथुरापुर के मन्नीपुर सारी टोल निवासी राजकुमार महतो उर्फ मिथिलेश महतो के पुत्र सुजीत कुमार से हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज में तीन लाख रुपये और बाइक की मांग को लेकर अंजलि को प्रताड़ित करते थे।

आरोप है कि 22 जुलाई 2020 को दहेज न मिलने पर पति सुजीत कुमार और ससुर राजकुमार महतो उर्फ मिथिलेश महतो ने अंजलि को नशीला पदार्थ खिलाकर हत्या कर दी। सूचना मिलने पर पिता ससुराल पहुंचे, जहां घर से बेटी का शव बरामद हुआ।पुलिस की चार्जशीट, गवाहों के बयान और प्रस्तुत साक्ष्यों के आधार पर कोर्ट ने दोनों को भारतीय दंड संहिता की धारा 304(बी) व 34 के तहत दोषी पाते हुए सजा सुनाई गई है।

Avinash Roy

Recent Posts

विद्यापतिनगर में हुए निलेश हत्याकांड को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, मऊ बाजार को कराया बंद, SP ने घटनास्थल का लिया जायजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत स्थित वार्ड संख्या - 5…

6 घंटे ago

सीपेट हाजीपुर में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू ; दसवीं और स्नातक पास के लिए प्लास्टिक इंजीनियरिंग के क्षेत्र में कैरियर बनाने का सुनहरा मौका

केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट), हाजीपुर में नए सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया…

7 घंटे ago

बिहार में नए गैस कनेक्शन और ट्रांसफर पर लगी रोक, 12 सिलेंडर के बाद बुकिंग भी बंद

बिहार में रसोई गैस (LPG) को लेकर हाहाकार मचा हुआ है. तेल कंपनियों ने बढ़ती…

9 घंटे ago

राज्यसभा चुनाव से पहले RJD अलर्ट; पटना के होटल में रखे गए विधायक, न‍िगरानी भी बढ़ी

राज्यसभा चुनाव से एक दिन पहले राजनीति‍क गहमागहमी तेज है। टूट की संभावना रोकने को…

12 घंटे ago

AI से निशांत और मैथिली ठाकुर की आपत्तिजनक फोटो बनाकर वायरल करने वाला गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर लाइक और फॉलोवर बढ़ाने की चाह में की गई एक लापरवाही एक…

14 घंटे ago