Samastipur

साइबर ठगी का 30 हजार 300 रूपये रिकवर कर समस्तीपुर पुलिस ने पीड़ित को लौटाया

समस्तीपुर : रोसड़ा थाना क्षेत्र के ढठ्ठा टोले पछियारी वार्ड संख्या-01 निवासी मो. मकसुद के पुत्र मो. युसुफ के बैंक खाते से 47,540 रुपये की साइबर ठगी हुई थी। पीड़ित ने इस संबंध में नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई थी।

शिकायत मिलने के बाद साइबर थाना ने मामले की जांच कर विधि-सम्मत कार्रवाई की। जांच पूरी होने पर गुरुवार को साइबर पुलिस ने साइबर बदमाश के अकाउंट से 30 हजार 300 रूपये रिकवर कर पीड़ित मो. युसुफ को वापस करायी।

इस संबंध में साइबर डीएसपी दुर्गेश दीपक ने आम जनता से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध कॉल, संदेश या लिंक पर निजी बैंकिंग जानकारी साझा न करने की अपील की है।

Avinash Roy

Recent Posts

एनडीए का क्लीन स्वीप; नीतीश, नितिन, कुशवाहा, रामनाथ और शिवेश राज्यसभा चुनाव जीते

बंगाल चुनाव से पहले एनडीए ने बिहार में राज्यसभा चुनाव में क्लीन स्वीप करते हुए…

2 घंटे ago

जान के सुरक्षा की मांग को लेकर समस्तीपुर कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठा पूरा परिवार, DM और SP से सुरक्षा की गुहार

समस्तीपुर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर सरारी गांव का एक परिवार सोमवार को कलेक्ट्रेट…

2 घंटे ago

ओवैसी-मायावती को मना लिया, लेकिन कांग्रेस और राजद के ही 4 विधायकों से गच्चा खा गए तेजस्वी

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ राज्यसभा…

2 घंटे ago

बिहार पुलिस दारोगा प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 जारी, दूसरे चरण के लिये 35857 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…

6 घंटे ago

बेगुसराय से गायब हुई दो बच्चों की माँ अपने बच्चों के साथ समस्तीपुर से बरामद

समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…

10 घंटे ago

इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, प्रेमी को पाने के लिए प्रयागराज से समस्तीपुर पहुंची युवती

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : सोशल मीडिया के माध्यम से शुरू हुआ प्रेम-प्रसंग उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से…

11 घंटे ago