Samastipur

100 मीटर फर्राटा दौड़ में अंकित को मिला गोल्ड, कबड्डी में दलसिंहसराय व विभूतिपुर प्रखंड की टीम चैंपियन

जिला स्तरीय मशाल खेलकूद प्रतियोगिता पारितोषिक वितरण समारोह के साथ संपन्न

समस्तीपुर : शहर के पटेल मैदान एंव लाल कोठी में पिछले चार दिनों से खेले जा रहे प्रतिभा खोज जिला स्तरीय मशाल खेल प्रतियोगिता गुरुवार को पारितोषिक वितरण समारोह के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। शिक्षा विभाग, खेल विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एंव जिला प्रशासन समस्तीपुर के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित प्रतियोगिता के अंतिम दिन पटेल मैदान में अंडर-14 व अंडर-16 बालक संवर्ग में विभिन्न प्रखंडो से आए प्रतिभागियो ने दमदार प्रदर्शन किया। जिसमें अंडर-16 बालक वर्ग के वॉलीबॉल प्रतियोगिता के फाइनल में ताजपुर ने मोरवा को 2-0 से पराजित कर चैंपियन बनने का ताज अपने नाम किया।

वहीं शिवाजीनगर की टीम को तिसरे स्थान से संतोष करना परा। इधर साइकिलिंग अंडर-14 बालक वर्ग में मोरवा के आदर्श कुमार ने प्रथम, रोसड़ा के अनीश कुमार ने द्वितीय, व खानपुर के आदित्य कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-16 में रोसड़ा के मोहम्मद आसिफ, पटोरी के रौशन कुमार व शिवाजीनगर के चंदन कुमार ने क्रमश: गोल्ड, सिल्वर व ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमाया। इसी तरह अंडर-16 बालक वर्ग के 100 मीटर दौड़ में दलसिंहसराय के अंकित कुमार, रोसड़ा के जयंत कुमार व मोरवा के देव कुमार ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया।

वही अंडर-14 क्रिकेट बॉल थ्रो में पटोरी के आदित्य कुमार, समस्तीपुर के आयुष्मान मिश्रा व विभूतिपुर के रवि प्रकाश ने एंव अंडर-16 आयु वर्ग में मोरवा के कृष्ण कुमार, मोहनपुर के विक्की कुमार, व उजियारपुर के आजाद सिंह ने क्रमश: गोल्ड, सिल्वर व ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया. इसके अलावा लाल कोठी में संपन्न हुए कबड्डी प्रतियोगिता के अंडर-14 आयु वर्ग के फाइनल मुकाबले में दलसिंहसराय की टीम ने विभूतिपुर को आठ अंकों से पराजित कर चमचमाती ट्राफी पर कब्जा जमाया।

वही अंडर 16 आयु वर्ग में बिभूतिपुर की टीम ने मोहिउद्दीननगर को 12 अंको से हराकर कर खिताब अपने नाम किया। मौके पर आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि एडीएम आपदा राजेश कुमार सिंह एवं जिला खेल पदाधिकारी विवेक कुमार मिश्रा ने संयुक्त रूप से सभी विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी व मेडल से सम्मानित किया।

कार्यक्रम का संचालन शिक्षक सुभीत कुमार सिंह ने किया और धन्यवाद ज्ञापन रजनीश कुमार पांडेय ने किया। पूरी प्रतियोगिता में राहुल कुमार, निखिल कुमार, विग्नेश कुमार, पप्पू कुमार, मोहम्मद शाहिद, निकिता, वैजयंती, पूजा, ज्योति, राजीव कुमार, राजेश कुमार, अंकेश कुमार, रामकुमार, अंजनी कुमार, उमेश कुमार, धर्मेंद्र कुमार, दीपक कुमार, सुधाकर कुमार ने निर्णायक की भूमिका निभाई। मौके पर कार्यालय सहायक वरुण कुमार सिंह, अंशु कुमार सिन्हा, अनिल कुमार सहित कई शारीरिक खेल शिक्षक ने सराहनीय भूमिका निभाई।

Avinash Roy

Recent Posts

गंगापुर में सड़क हादसे में युवक की मौ’त, साथी गंभीर घायल; चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

8 घंटे ago

हसनपुर में बॉलेरो से 371 लीटर विदेशी शराब बरामद, कारोबारी व चालक गिरफ्तार

समस्तीपुर/हसनपुर : हसनपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए…

9 घंटे ago

‘द उम्मीद कप 2026’ का आगाज, पहले क्वार्टर फाइनल में बेगूसराय ने खगड़िया को हराया

समस्तीपुर : सामाजिक संस्था द उम्मीद की ओर से आयोजित 'द उम्मीद कप 2026' बिहार…

15 घंटे ago

जाली टिकट के साथ यात्रा कर रहे चार यात्री पकड़े गए, दो पर समस्तीपुर GRP थाना में प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : जाली रेलवे टिकट के साथ यात्रा करने के मामले में रेल थाना (GRP)…

20 घंटे ago

फर्जी शिक्षक नियुक्ति मामले में प्रधानाध्यापिका व कथित शिक्षक पर FIR, वेतन भुगतान की साजिश का आरोप

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के नौआचक पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय, नौआचक वार्ड…

21 घंटे ago

विश्वविद्यालय परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट कांड की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट…

22 घंटे ago