Samastipur

समस्तीपुर की रहने वाली युवा उद्यमी व फिल्म कलाकार चेतना झांब ने थामा जन सुराज का दामन

समस्तीपुर : प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी में तमाम दलों के नेताओं के शामिल होने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को शेखपुरा में समस्तीपुर की रहने वाली युवा उद्यमी और फिल्म कलाकार चेतना झांब ने भी जन सुराज का दामन थाम लिया। उन्होंने प्रशांत किशोर की मौजूदगी की पार्टी की सदस्यता ली। इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह भी मौजूद रहे।

चेतना झांब ने बताया कि 1 अगस्त को उन्होंने राजनीति में कदम रखा है जन सुराज के साथ, लेकिन नेता बनने के लिए नहीं, जनसेवक बनने के लिए। बदलाव की शुरूआत हो चुकी है, जनता के लिए, समाज के लिए, अपने राज्य के लिए। सही लोग, सही सोच और सामूहिक प्रयास, यही जन सुराज का उद्देश्य है इसी विचार के साथ हम सभी आगे बढ़ेंगे और बिहार में विकास का नया मार्ग बनाएंगे।

कौन हैं चेतना झांब?

चेतना झांब भोजपुरी फिल्म एक्ट्रेस से लेकर सफल बिजनेस वुमेन हैं। उनका बचपन समस्तीपुर में बीता, मिडिल क्लास फैमिली से ताल्लुक रखने वाली चेतना ने पटना सेंट्रल स्कूल से पढ़ाई की, समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज ग्रेजुएशन किया। वह शहर के पंजाबी काॅलोनी की रहने वाली है। उन्होंने कॉल सेंटर में 3 हजार की पहली नौकरी की। फिर एयर होस्टेस के लिए अप्लाई किया। सेलेक्शन होने के बाद दो साल एयरलाइंस में काम किया। चेतना ने कई डॉक्यूमेंट्री मूवीज में भी काम किया है।

अभी चेतना की खुद की तीन फर्म हैं। स्कंदा मीडिया, स्कंदा इंडस्ट्रीज और स्कीबा सिंगापुर। चेतना स्कंदा मीडिया के बैनर पर फिल्म प्रोडक्शन का काम करती हैं। उन्होंने रितेश पांडे के साथ बेनुगाह भोजपुरी मूवी भी की है। एयर होस्टेस, एक्ट्रेस, सफल उद्यमी के बाद अब चेतना ने सियासत में कदम रखा है और प्रशांत किशोर की जन सुराज में शामिल हुईं है।

Avinash Roy

Recent Posts

इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, प्रेमी को पाने के लिए प्रयागराज से समस्तीपुर पहुंची युवती

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : सोशल मीडिया के माध्यम से शुरू हुआ प्रेम-प्रसंग उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से…

25 मिनट ago

चलती ट्रेन में यात्री से लूटपाट, पीड़ित ने समस्तीपुर रेल थाने में करायी प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल थाना में रविवार को ट्रेन में लूटपाट करने की एक प्राथमिकी…

46 मिनट ago

पूसा में किसान मेला के तीसरे दिन मिथिला ग्राम नाबार्ड रुरल मार्ट के स्टाॅल पर उमड़ी लोगों की भीड़

समस्तीपुर/पूसा : किसान मेला में नाबार्ड के स्टॉल पर मिथिला ग्राम नाबार्ड रुरल मार्ट, चीन…

1 घंटा ago

सतर्क रहें! बिहार के सभी जिलों में आज से आंधी-बारिश, ठनका का येलो अलर्ट भी जारी; आगे कैसा रहेगा मौसम

पूरे बिहार में सोमवार को आंधी की चेतावनी है। जबकि, दक्षिण बिहार और उत्तर-पूर्वी भाग…

3 घंटे ago

विद्यापतिनगर में हुए निलेश हत्याकांड को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, मऊ बाजार को कराया बंद, SP ने घटनास्थल का लिया जायजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत स्थित वार्ड संख्या - 5…

12 घंटे ago

सीपेट हाजीपुर में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू ; दसवीं और स्नातक पास के लिए प्लास्टिक इंजीनियरिंग के क्षेत्र में कैरियर बनाने का सुनहरा मौका

केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट), हाजीपुर में नए सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया…

13 घंटे ago