Samastipur

लाखों के नोट जलाने वाले समस्तीपुर के भ्रष्ट इंजीनियर की जांच में तेजी, रिमांड पर लेने की तैयारी; खुलेंगे कई राज

महज एक रात में लाखों रुपये आग के हवाले करने वाले ग्रामीण कार्य विभाग के अधीक्षण अभियंता विनोद कुमार की मुश्किलें अभी और बढ़ेंगी। प्रारंभिक पूछताछ में अभियंता से जो जानकारियां हासिल हुई हैं उनके आधार पर अब आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) की नजरें अब अभियंता के पैतृक जिले समस्तीपुर और उनके पदस्थापन स्थल पर है।

प्रारंभिक पूछताछ में गिरफ्तार अभियंता ने जिलों में अभियंताओं के सफेदपोश व ठेकेदारों के साथ गठजोड़ की जानकारी दी थी। ईओयू की गठित दो अलग-अलग टीम इन जिलों में संभावितों से पूछताछ कर सूचनाओं के सत्यापन में जुट गई है। ईओयू सूत्रों के अनुसार अभियंता विनोद से जब प्रारंभिक पूछताछ शुरू हुई तो वे बीमारी का बहाना बना सवालों से बचने की कोशिश में जुट गए। परंतु ईओयू को भान है कि लाखों रुपये की नगदी बरामदगी मामले में उनके सीने में कई राज दफन हैं जिन्हें बाहर लाना होगा।

यह भी पढ़ें : समस्तीपुर के रहने वाले हैं सुपरिटेंडेंट इंजीनियर, गांव में EOU के छापेमारी की होती रही चर्चा, रेड पड़ते ही 12.50 लाख का नोट टॉयलेट में बहाया

रिमांड पर लेने की तैयारी :

इसके लिए भी ईओयू ने प्रयास शुरू कर दिए हैं और गिरफ्तार अभियंता को रिमांड पर लेने की तैयारी है। रिमांड पर लेकर उनके कई सवालों के जवाब मांगे जाएंगे। फिलहाल वे न्यायिक हिरासत में जेल में हैं। यही नहीं गिरफ्तार अभियंता विनोद कुमार की की बेहिसाब चल-अचल संपत्तियों को देखते हुए ईडी के साथ ही आयकर विभाग भी अलर्ट हुआ है। आयकर विभाग को अभियंता के घर हुई छापेमारी में मिले डिटेल के साथ ही उनके पैन कार्ड, बैंकिंग दस्तावेज की जानकारी दी जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में पैक्स समितियों के व्यावसायिक विस्तार को लेकर प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : सहकारिता विभाग की ओर से सोमवार को शहर के कर्पूरी सभागार में एक…

6 घंटे ago

एनडीए का क्लीन स्वीप; नीतीश, नितिन, कुशवाहा, रामनाथ और शिवेश राज्यसभा चुनाव जीते

बंगाल चुनाव से पहले एनडीए ने बिहार में राज्यसभा चुनाव में क्लीन स्वीप करते हुए…

8 घंटे ago

जान के सुरक्षा की मांग को लेकर समस्तीपुर कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठा पूरा परिवार, DM और SP से सुरक्षा की गुहार

समस्तीपुर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर सरारी गांव का एक परिवार सोमवार को कलेक्ट्रेट…

8 घंटे ago

ओवैसी-मायावती को मना लिया, लेकिन कांग्रेस और राजद के ही 4 विधायकों से गच्चा खा गए तेजस्वी

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ राज्यसभा…

9 घंटे ago

बिहार पुलिस दारोगा प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 जारी, दूसरे चरण के लिये 35857 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…

12 घंटे ago

बेगुसराय से गायब हुई दो बच्चों की माँ अपने बच्चों के साथ समस्तीपुर से बरामद

समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…

17 घंटे ago