Bihar

ग्रामीण कार्य विभाग के इंजीनियर ने 10 करोड़ जलाए, मंत्री हेलिकॉप्टर से उड़ रहे; तेजस्वी यादव ने करप्शन पर घेरा

बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं और विपक्ष से चुनाव से पहले किसी भी मुद्दे पर सरकार को घेरने का मुद्दा नहीं छोड़ना चाहती है। अभी हाल ही में आर्थिक अपराध इकाई यानी (EOU) ने ग्रामीण कार्य विभाग के एक इंजीनियर विनोद कुमार राय पर शिकंजा कसा है। लाखों रुपये के नोट जलाने वाले ग्रामीण कार्य विभाग के अधीक्षण अभियंता बिनोद कुमार राय से हुई पूछताछ में मिली सूचनाओं का अब सत्यापन भी शुरू हो गया है।

इस बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इस मुद्दे पर नीतीश सरकार पर हमला बोला है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा है कि ग्रामीण कार्य विभाग के एक इंजीनियर ने 10 करोड़ रुपये जलाए। एनडीए सरकार के भ्रष्टाचार का बिहार में यह आलम है कि अरबों रुपए की बंदरबांट में दो बड़े मंत्रियों के हुए मनमुटाव में एक ने ईओयू से इंजीनियर के यहां छापा मरवा दिया।

सोमवार को सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट कर तेजस्वी ने कहा, ”जब ईओयू गेट पर पहुंची, दरवाजा खोलने में घंटों लगे लेकिन तब तक अंदर रखे 10 करोड़ रुपए जला दिए गए। जले हुए नोटों की राख से पाइप बंद हो गए। तब बचे-खुचे नोट बरामद हुए। पूरा बिहार जानता है कि ग्रामीण कार्य विभाग का कौन मंत्री है। आजकल उस विभाग की काली कमाई से वे हेलिकॉप्टर से उड़ रहे हैं।’

समस्तीपुर-सीतामढ़ी की तरफ घूमी जांच की सूई

इधर इस पूरे मामले में आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) के जांच की सूई अधीक्षण अभियंता के पैतृक जिले समस्तीपुर और उनके पदस्थापन स्थल पर जा टिकी है। ईओयू की पूछताछ में गिरफ्तार अभियंता ने जिलों में अभियंताओं के सफेदपोश व ठेकेदारों के साथ गठजोड़ की जानकारी दी थी। ईओयू की गठित दो अलग-अलग टीम इन जिलों में संभावितों से पूछताछ कर सूचनाओं के सत्यापन में जुटी है।

बीमारी का बहाना बना सवालों से बच रहा इंजीनियर

ईओयू सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अधीक्षण अभियंता ने पूछताछ के दौरान बीमारी का बहाना बना कर सवालों से बचने की कोशिश की। लाखों रुपये की नकदी बरामदगी मामले में उनके सीने में अब भी कई राज दफन हैं। इसको देखते हुए ईओयू की टीम सोमवार को न्यायालय को आवेदन कर चार से पांच दिन के रिमांड की मांग करेगी। रिमांड पर लेकर उनसे कई सवाल किए जाने हैं। अधीक्षण अभियंता फिलहाल न्यायिक हिरासत में जेल में हैं।

आयकर विभाग भी हुआ अलर्ट

गिरफ्तार अधीक्षण अभियंता की बेहिसाब चल-अचल संपत्तियों को देखते हुए ईडी के साथ ही एक और केंद्रीय एजेंसी आयकर विभाग भी अलर्ट हुआ है। आयकर विभाग को अभियंता के घर हुई छापेमारी में मिले डिटेल के साथ ही उनके पैन कार्ड, बैंकिंग दस्तावेज आदि की जानकारी दी जा रही है। उनके आयकर रिटर्न दस्तावेजों की भी जांच होगी। आयकर विभाग बरामद चल-अचल संपत्तियों के माध्यम से टैक्स चोरी का पता लगायेगा।

बता दें कि ईओयू ने बीते शुक्रवार को ग्रामीण कार्य विभाग के अधीक्षण अभियंता को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया है। उनके आवास से 40 लाख रुपये नगद और बड़ी संख्या में जले हुए नोट मिले हैं। विनोद कुमार राय मधुबनी में विभाग में सुपरिटेंडेंट इंजीनियर के पद पर पदस्थापित हैं। ईओयू ने उनके पटना के अगमकुआं इलाके में स्थित ठिकाने पर छापेमारी की थी। टीम ने यहां से जमीन के दस्तावेज और सोने-चांदी के जेवरात भी जब्त किए थे।

Avinash Roy

Recent Posts

चौकीदार को धक्का देकर कल्याणपुर थाना परिसर से फरार हुआ चोरी का संदिग्ध आरोपी, शौचालय जाने की बात कहकर भागा

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक…

1 घंटा ago

समस्तीपुर : ट्रक तलाशी के दौरान पुलिस से मारपीट, ASI समेत कई पुलिसकर्मी चोटिल, वर्दी से नेम बैज उखाड़ने और बंधक बनाने का आरोप, तीन गिरफ्तार 

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर पंचायत स्थित नाजिरपुर हाट के…

1 घंटा ago

गरीब रथ एक्सप्रेस में महिला यात्री की अचानक मौ’त, समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर उतारा गया शव

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शुक्रवार की दोपहर जयनगर से आनंद विहार जा रही गरीब…

2 घंटे ago

रक्षाबंधन पर समस्तीपुर मंडल कारा में भावुक हुआ माहौल, बहनों ने बंदी भाइयों की कलाई पर बांधी राखी

समस्तीपुर : भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को समस्तीपुर मंडल…

3 घंटे ago

बिहार में अब मार्कशीट पर नहीं लिखा जाएगा ‘फेल’, कम नंबर आए तो मिलेगा नया नाम, शिक्षा मंत्री का फैसला

बिहार में मैट्रिक और इंटर की मार्कशीट पर अब 'फेल' शब्द नहीं लिखा जाएगा. इसकी…

7 घंटे ago

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय में नशामुक्ति के संकल्प के साथ मनाया अलौकिक रक्षाबंधन महोत्सव

समस्तीपुर : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के शिव शक्ति भवन में शुक्रवार को अलौकिक…

14 घंटे ago