गुरूवार, फ़रवरी 12, 2026

समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

जितवारपुर हाउसिंग बोर्ड मैदान में तीन युवक एक बोतल शराब के साथ गिरफ्तार, कार भी बरामद

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर हाउसिंग बोर्ड मैदान से पुलिस ने गुरुवार की देर रात तीन युवकों को शराब की एक बोतल के साथ गिरफ्तार किया। इस दौरान उनके पास से एक कार भी जब्त की गई। गिरफ्तार युवकों की पहचान शहर के ही धर्मपुर निवासी प्रिंस राज, सरायरंजन के शेरपुर नरसारी गांव के दिव्यांशु रंजन व मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी थाना क्षेत्र के केरमा गांव निवासी अंशुमन विक्रम के रूप में की गई है।

जानकारी के अनुसार, मेला ड्यूटी से लौट रही पुलिस टीम को मैदान में कुछ युवक संदिग्ध स्थिति में बैठे मिले। पुलिस ने जब उन सभी की तलाशी ली तो उनके पास से एक बोतल शराब जब्त की गई। जिसके बाद तीनों को पुलिस ने थाने ले आया। इस दौरान कार भी बरामद की गई। इस संबंध में मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजित प्रसाद सिंह ने बताया कि गिरफ्तार युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150