Samastipur

समस्तीपुर युवा राजद के पूर्व जिलाध्यक्ष अमरेश राय के घर पर हुए फायरिंग मामले में दूसरे पक्ष ने भी कराया FIR

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के रमैया गांव में युवा राजद के पूर्व जिलाध्यक्ष अमरेश राय के घर पर मंगलवार की रात हुई गोलीबारी कांड को लेकर दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक पक्ष से दो लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। थानाध्यक्ष सचिन कुमार ने जानकारी दी कि प्रथम पक्ष के अमरेश राय ने घर पर चढ़कर फायरिंग करने का आरोप लगाते हुए तेजनारायण राय, मनीष राय, सतीश राय समेत कुल 15 लोगों को नामजद किया है।

वहीं, दूसरे पक्ष के सतीश कुमार ने पिस्टल की बट से हमला करने का आरोप लगाते हुए अमरेश राय, शिवशंकर राय, मुकेश राय सहित सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तेजनारायण राय और सतीश कुमार राय को गिरफ्तार कर लिया है। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

बेगुसराय से गायब हुई दो बच्चों की माँ अपने बच्चों के साथ समस्तीपुर से बरामद

समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…

2 घंटे ago

इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, प्रेमी को पाने के लिए प्रयागराज से समस्तीपुर पहुंची युवती

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : सोशल मीडिया के माध्यम से शुरू हुआ प्रेम-प्रसंग उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से…

3 घंटे ago

चलती ट्रेन में यात्री से लूटपाट, पीड़ित ने समस्तीपुर रेल थाने में करायी प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल थाना में रविवार को ट्रेन में लूटपाट करने की एक प्राथमिकी…

4 घंटे ago

पूसा में किसान मेला के तीसरे दिन मिथिला ग्राम नाबार्ड रुरल मार्ट के स्टाॅल पर उमड़ी लोगों की भीड़

समस्तीपुर/पूसा : किसान मेला में नाबार्ड के स्टॉल पर मिथिला ग्राम नाबार्ड रुरल मार्ट, चीन…

4 घंटे ago

सतर्क रहें! बिहार के सभी जिलों में आज से आंधी-बारिश, ठनका का येलो अलर्ट भी जारी; आगे कैसा रहेगा मौसम

पूरे बिहार में सोमवार को आंधी की चेतावनी है। जबकि, दक्षिण बिहार और उत्तर-पूर्वी भाग…

6 घंटे ago

विद्यापतिनगर में हुए निलेश हत्याकांड को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, मऊ बाजार को कराया बंद, SP ने घटनास्थल का लिया जायजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत स्थित वार्ड संख्या - 5…

15 घंटे ago