Samastipur

मिटिंग कर लौट रहे समस्तीपुर के पोस्टल इंस्पेक्टर से वरूणा पुल के समीप लूटपाट की कोशिश, भीड़ जुटने पर भागे बदमाश

समस्तीपुर/मोरवा : मोरवा प्रखंड क्षेत्र से गुजरने वाले एनएच-322 पर वरुणा पुल के समीप गुरुवार को बदमाशों ने समस्तीपुर के पोस्टल इंस्पेक्टर मृत्युंजय कुमार से लूटपाट की कोशिश की। हालांकि, लोगों की भीड़ जुट जाने के कारण बदमाश अपने मंसूबों में सफल नहीं हो पाए और मौके से फरार हो गए।

बताया गया कि पोस्टल इंस्पेक्टर हलई बाजार में मीटिंग कर लौट रहे थे। इसी दौरान बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने गमछा से चेहरा ढककर उनकी गाड़ी को ओवरटेक कर रोक लिया। गाड़ी की चाबी छीनकर लूटपाट का प्रयास किया गया, लेकिन आस-पास लोगों की भीड़ देख अपराधी भाग खड़े हुए।

पीड़ित पोस्टल कर्मी ने थाने में दर्ज प्राथमिकी में बताया कि चाबी छीनने के अलावा कोई अन्य सामान नहीं छीना गया। बदमाशों के पास पिस्तौल भी था और वे लूट की नीयत से ही उनका पीछा कर रहे थे।मृत्युंजय कुमार ने पुलिस को यह भी बताया कि अभय कुमार और रोशन कुमार पोद्दार के खिलाफ विभागीय गबन के मामले में उन्होंने पूर्व में मुसरीघरारी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इससे पहले भी उन पर हमला हो चुका है। विभागीय कार्य से हलई बाजार जाने और लौटने के क्रम में यह घटना हुई।

घटना की जानकारी मिलते ही डायल-112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। इधर, पीड़ित पोस्टल इंस्पेक्टर ने सरायरंजन पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : शहर के नक्कू स्थान में बंद घर से छह लाख के जेवर की चोरी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…

2 घंटे ago

लगुनियां सूर्यकंठ स्थित एक घर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, मोबाइल समेत एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…

3 घंटे ago

शिवाजीनगर में अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की मौ’त, तीन छोटे-छोटे बच्चों के सिर से उठा मां का साया

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…

3 घंटे ago

बिहार में 4000 माफिया की संपत्ति जब्त करने की सम्राट सरकार की बड़ी तैयारी, विधायक अमित रानू का भी नाम, ADG ने बताया प्लान

बिहार में माफिया और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में…

8 घंटे ago

बिहार: गांधी सेतु के पास तेज धार में डूबी, 9 लोगों को बचाया गया, 2 की तलाश जारी

मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 11 लोगों से भरी…

9 घंटे ago

बिहार के भ्रष्ट BDO आनंद कुमार विभूति के पटना- दरभंगा समेत 5 ठिकानों पर EOU की रेड, आय से अधिक संपत्ति का केस

बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की रेड से हड़कंप है। ईओयू की टीम ने…

10 घंटे ago