Samastipur

कांग्रेस का हाथ छोड़कर JDU का हाथ थामने वाले डॉ. अशोक कुमार रोसड़ा व सिंघिया से 6 बार रह चुके है विधायक, पिता भी इंदिरा गांधी के मंत्रिमंडल में थे शामिल

समस्तीपुर : रोसड़ा व सिंघिया विधानसभा क्षेत्र से छह बार विधायक रह चुके कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. अशोक कुमार ने रविवार को जदयू पार्टी कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में पार्टी का दामन थाम लिया। इसको लेकर राजनीतिक गलियारे में नई चर्चाएं तेज हो गई हैं। चर्चाएं जारी है कि डॉ. अशोक कुशेश्वरस्थान विधानसभा क्षेत्र से चुनावी मैदान में उतर सकते हैं। डॉ. अशोक कांग्रेस के कद्दावर नेताओं में शुमार रहे हैं। वे पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व भी संभाल चुके हैं।

वर्ष 1985 में पहली बार सिंघिया (सु) विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए। इसके बाद लगातार पांच बार सिंघिया क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। 2015 में परिसीमन के बाद सिंघिया विधानसभा क्षेत्र के विलय के पश्चात वे रोसड़ा (सु) विधानसभा से विधायक बने। इसके अलावा डॉ. अशोक ने समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र से भी कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा, लेकिन उन्हें पराजय का सामना करना पड़ा। पिछली बार लोकसभा चुनाव में पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया, जिसके बाद से उनके नाराज होने की चर्चाएं रहीं। इस बीच उनके पुत्र अतिरेक ने जदयू का दामन थाम लिया था। अब डॉ. अशोक के जदयू में जाने की खबरों ने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है।

बता दें कि डॉ. अशोक कुमार के पिता स्व. बालेश्वर राम भी पांच बार विधायक रहे और बिहार सरकार में मंत्री पद को भी सुशोभित किया। 1980 में स्व. बालेश्वर राम रोसड़ा लोकसभा क्षेत्र से सांसद चुने गए और तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के मंत्रिमंडल में केंद्रीय राज्य मंत्री बने। डॉ. अशोक कुमार के जदयू में शामिल होने पर उन्हें स्थानीय पार्टी कार्यकताओं ने बधाई दी है।

जदयू Join करने के बाद डॉ. अशोक कुमार ने क्या कहा, देखें वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

बालू-गिट्टी व्यवसायी के संदिग्ध मौ’त मामले में पत्नी के आवेदन पर मुफस्सिल थाने में ह’त्या की प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धुरलख वार्ड-31 स्थित पासवान टोला में दो दिनों पूर्व…

13 घंटे ago

मुफस्सिल थाने की पुलिस ने चोरी के मामले में किशोर को किया विधि-विरुद्ध

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने पुलिस ने शनिवार को एक किशोर को चोरी के आरोप पकड़ा…

13 घंटे ago

समस्तीपुर के उजियारपुर में युवक से साइबर ठगी, ₹1.12 लाख की ठगी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रायपुर गांव निवासी हरेराम सहनी के…

14 घंटे ago

समस्तीपुर में जीविका की राशि में 1.11 करोड़ रुपये का गबन, बैंक मित्र पर लगा गंभीर आरोप

समस्तीपुर : जीविका के स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी ऋण की किस्त की राशि में…

14 घंटे ago

समस्तीपुर में चल रहे अंतर महाविद्यालय महिला फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, बेगूसराय की टीम बनी विजेता

समस्तीपुर : विमेंस कॉलेज समस्तीपुर की मेजबानी में ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा के तत्वावधान…

17 घंटे ago