समस्तीपुर/हलई : हलई थाना क्षेत्र के यती बाबा चौक के समीप एनएच 322 पर गुरुवार सुबह बाइक एवं ट्रक की टक्कर में मोटरसाइकिल सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि मोटरसाइकिल के पीछे में बैठी हुई महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई है।
मृत बाइक सवार की पहचान हाजीपुर मरई रोड वार्ड संख्या-10 निवासी जनार्दन प्रसाद श्रीवास्तव के 55 वर्षीय पुत्र रंजन प्रसाद श्रीवास्तव के रूप में की गई है। उनकी पत्नी कुमोद श्रीवास्त गंभीर रूप से घायल हो गई है।
घटना की सूचना मिलते ही हलई पुलिस मौके पर पहुंच गई। सहायक अवर निरीक्षक अनिल कुमार, पंचायत के मुखिया सुनील कुमार राय,पूर्व मुखिया बडेलाल सहनी एवं अन्य ग्रामीणों के द्वारा घायल महिला को एम्बुलेंस बुलाकर खालिसपुर गांधी चौक अर्बन क्लीनिक में भर्ती कराया गया। घायल की गंभीर स्थिति होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर किया गया है। घटना से आक्रोशित होकर ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। एएसआई अनिल कुमार एवं मुखिया की पहल से सड़क जाम हटाकर सड़क पर बिखरे लाश के टुकड़े समेट कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेजा गया।
मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार दंपती अपने समस्तीपुर रेलवे कॉलोनी रोड नंबर-10 के रिश्तेदार राजन कुमार सिन्हा एवं शालिनी सिन्हा के यहां से गुरुवार की सुबह वापस घर हाजीपुर जा रहे थे। पत्नी कुमोद श्रीवास्तव का समस्तीपुर में मायका है। चौरचन पवनी के बाद अपने भाई भौजाई से मिलकर पति-पत्नी दोनों प्रसाद लेकर अपनी बाइक से वापस घर हाजीपुर लौट रहे थे। यती बाबा चौक के समीप एनएच 322 तिसवारा सूर्यपुर सड़क टोलिया के निकट पहुंचते ही दक्षिण की ओर से आ रहे ट्रक ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। बाइक सवार के गिरते ही ट्रक चालक ने, ट्रक में फंसी बाइक को लेकर भागने की कोशिश की। ट्रक के अगले भाग में बाइक के फंसे होने के कारण ट्रक की चाल धीमी हो गई और ट्रक को लोगों ने पकड़ लिया। इस दौरान चालक मौका देखकर फरार हो गया।
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही चौक पर थाना के पुराने…
समस्तीपुर : दशहरा के मौके पर रावण दहन से पहले समस्तीपुर पुलिस ने एक ऐसे…
बिहार में सरकारी टेंडरों में कथित हेराफेरी और करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…
समस्तीपुर : नवरात्र के अवसर पर शहर के ताजपुर रोड स्थित ब्रह्माकुमारीज शिव शक्ति भवन…