Samastipur

रक्सौल या समस्तीपुर में हो सकती है अमृत भारत की धुलाई, 25 जुलाई से शुरू होना है परिचालन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

अमृत भारत एक्सप्रेस की साफ-सफाई को लेकर समस्तीपुर मंडल की चिंता बढ़ गई है। इसको लेकर कई स्तरों पर मंथन जारी है। हालांकि, अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं हो सका है। दरअसल, अगले 25 जुलाई से बापूधाम मोतिहारी-आनंद विहार अमृत भारत एक्सप्रेस का नियमित परिचालन शुरू होना है। बापूधाम मोतिहारी स्टेशन के पास फिलहाल अमृत भारत एक्सप्रेस की धुलाई के लिए वाशिंग पिट नहीं है।

जीवधारा में वाशिंग पिट का निर्माण जारी है, पर उसमें समय लगेगा। ऐसे में समस्तीपुर मंडल उसकी साफ-सफाई रक्सौल, दरभंगा या समस्तीपुर में करा सकता है। इसपर मंथन किया जा रहा है। ट्रेन का परिचालन बापूधाम मोतिहारी से होना है। यहां से सबसे नजदीकी वाशिंग पिट रक्सौल है। इससे संभावना अधिक है कि जबतक जीवधारा में वाशिंग पिट नहीं बन जाता, तबतक साफ-सफाई रक्सौल या समस्तीपुर में करायी जाये।

मुजफ्फरपुर में व्यवस्था नहीं, भेजी गई रिपोर्ट :

इधर, मुजफ्फरपुर की वाशिंग पिट अमृत भारत एक्सप्रेस की रैक की धुलाई के लिए पर्याप्त नहीं है। इस कारण यहां उसकी धुलाई संभव नहीं है। इसे लेकर सोमवार को मुजफ्फरपुर जंक्शन के प्रबंधन ने वाशिंग पिट से संबंधित फिजिबिलिटी रिपोर्ट मुख्यालय को भेज दी है। रिपोर्ट में बताया गया है कि मुजफ्फरपुर वाशिंग पिट पर इलेक्ट्रिफिकेशन नारायणपुर अंनत साइड से ही है। रामदयालु की तरफ से इलेक्ट्रिफिकेशन होना बाकी है।

वाशिंग पिट की गहराई 120 इंच होना जरूरी :

रिपोर्ट में बताया गया है कि मुजफ्फरपुर की वाशिंग पिट की गहराई भी 90 इंच है। जबकि, अमृत भारत के लिए इसकी गहराई 120 इंच होनी चाहिए। ऐसे में मुजफ्फरपुर की वाशिंग पिट में बिना अपग्रेडेशन के अमृत भारत या वंदे भारत जैसी ट्रेनों की साफ-सफाई नहीं हो सकती है। मालूम हो कि, वाशिंग पिट के संबंध में मुख्यालय से फिजिबिलिटी रिपोर्ट मांगी थी।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार: घूसखोर महिला अफसर निगरानी की जाल में फंसी, नालंदा में BPRO को 12 हजार लेते रंगे हाथ धराई

बिहार में भ्रटाचार के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस की नीति के तहत निगरानी विभाग की टीम…

3 घंटे ago

बिहार में समृद्धि यात्रा 4.0 खत्म, अब 5.0 का ऐलान; राज्‍यसभा जाने से पहले इन जिलों का करेंगे दौरा

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बहुचर्चित समृद्धि यात्रा का चौथा चरण आज समाप्त हो…

4 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में टेक्नीशियन के भरोसे चल रही पैथोलॉजी व्यवस्था, पैथोलॉजिस्ट की ड्यूटी अन्य विभागों में लगी

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में मरीजों के लिए करीब 52 प्रकार की पैथोलॉजी जांच की…

6 घंटे ago

बिहार: शराब जब्ती पर आपस में भिड़े दो विभाग, एक्साइज और रेल पुलिस के बीच मारपीट में कई जख्मी

बिहार के कटिहार जिले में शराबबंदी कानून के तहत चल रही कार्रवाई के दौरान दो…

6 घंटे ago

समस्तीपुर कोर्ट कैंपस स्थित हाजत से फरार बदमाश मुंशी गिरफ्तार, एक का हो चुका है एनकाउंटर, दो अन्य कुख्यात की तलाश जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर कोर्ट कैंपस स्थित हाजत से फरार कुख्यात अपराधियों के मामले में पुलिस…

8 घंटे ago

समस्तीपुर SP ने कल्याणपुर के अपर थाना अध्यक्ष के वेतन पर लगायी रोक, जानें क्या है पूरा मामला…

समस्तीपुर/कल्याणपुर : एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने कार्य में लापरवाही को लेकर कल्याणपुर के अपर…

10 घंटे ago