Samastipur

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में 28 जुलाई तक ज्यादातर स्थानों पर क‌म वर्षा व शुष्क-स्थिति बरकरार रहने की संभावना

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में 23 से 28 जुलाई तक ज्यादातर स्थानों पर क‌म वर्षा या लगभग शुष्क-स्थिति बरकरार रहने की संभावना है। हालांकि स्थानीय स्तर पर कहीं-कहीं हल्की वर्षा हो सकती है। डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के मौसम विभाग के वैज्ञानिक के अनुसार इस अवधि में अधिकतम तापमान 35-38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान 27-29 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है। वहीं सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 85 से 90 प्रतिशत तथा दोपहर में 40 से 45 प्रतिशत रहने की संभावना है।

इस बीच पूर्वानुमानित अवधि में औसतन 15 कि.मी. प्रति घंटा की रफ्तार से पछिया हवा चलने का अनुमान है। वहीं अभी लगातार तापमान में उतार चढ़ाव के कारण लोगों को गर्मी से परेशानी बढेगी। उमस वाली गर्मी से और परेशानी होगी। मंगलवार को अधिकतम तापमान 36.5 और न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री.से. रिकॉर्ड किया गया। अभी आगे भी तापमान में बढोतरी की संभावना है।

मौसम वैज्ञानिक डॉ. ए सत्तार ने बताया कि अभी साढ़े 27 डिग्री के आसपास तापमान है। यह बढ़ भी सकता है। उधर, संयुक्त निदेशक कृषि बिहार पटना पूर्णेन्दु नाथ झा ने बताया कि मौसम के इस तरह से बदलते मिजाज कृषि के लिए हानिकारक है। ऐसे में किसान को वैकल्पिक खेती जैसे मोटे अनाज के साथ ही वैकल्पिक योजनाएं तैयार कर लेनी चाहिए। उन्होंने बताया कि वर्तमान में दरभंगा और उसके परिक्षेत्र में मानसून होने की वजह से जलवायु परिवर्तन उच्च तापमान, स्थानी भू-आकृति विभिन्न हवाओं के मिलन के कारण स्थिति कमजोड़ देखी जा रही है।

उधर, डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के जलवायु परिवर्तन पर उच्च अध्ययन केंद्र ने 22 जुलाई 2025 का मौसम विवरण भी जारी किया है। इस दिन अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.7 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1 डिग्री ज्यादा था। सुबह 7 बजे सापेक्ष आर्द्रता 93 प्रतिशत और दोपहर 2 बजे 70 प्रतिशत रही। वाष्पोत्सर्जन 4.0 मिलीमीटर दर्ज किया गया। हवा की गति 4.2 किलोमीटर प्रति घंटा रही। दिशा दक्षिणी रही। पिछले 24 घंटे में वर्षा नहीं हुई।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौ’त, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…

9 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

1 दिन ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

1 दिन ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

1 दिन ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

2 दिन ago