Samastipur

समस्तीपुर वीमेंस काॅलेज में वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित, पक्ष-विपक्ष ने प्रभावशाली तर्कों के साथ रखी बात

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : महिला महाविद्यालय (Women’s College) जिला विधिक सेवा प्राधिकार अंतर्गत विधिक साक्षरता क्लब द्वारा शनिवार को वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियोगिता का विषय “जनसंख्या वृद्धि : वरदान या अभिशाप”, जो वर्तमान सामाजिक, आर्थिक एवं पर्यावरणीय परिप्रेक्ष्य में अत्यंत विचारणीय है। अध्यक्षता प्रधानाचार्या प्रो. सुनीता सिन्हा ने की। संचालन लीगल लिटरेसी क्लब कालेज इकाई की प्रभारी डॉ. संगीता ने प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए विषय और उद्देश्य पर विस्तार से प्रकाश डाला।

प्रधानाचार्या ने प्रतिभागी छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि बढ़ती जनसंख्या जहां संसाधनों पर बोझ है। वहीं अवसर भी है। जरूरत है जनसंख्या को सही दिशा देने की। प्रतिभागी छात्राओं ने विषय के पक्ष और विपक्ष में प्रभावशाली तर्कों के साथ अपनी-अपनी बात रखी। प्रतियोगिता में पक्ष में बोलने वाली छात्राओं में प्रज्ञा पुष्प, कुमारी पलक, आरती कुमारी, निधि कुमारी एवं अनामिका कुमारी रही। जबकि, विपक्ष में बोलने वाली छात्राओं में निधि कुमारी, नारायणी कुमारी, साक्षी कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, स्वीटी कुमारी व कुमारी रूपा शामिल रही। डॉ. विजय कुमार गुप्ता एवं डॉ. रंजन कुमार ने भी अपने विचार व्यक्त किये।

कार्यक्रम के निर्णायक मंडल में डॉ. शालिनी कुमारी, डॉ. सुमन कुमारी, डॉ. श्री विद्या एवं डॉ. अपूर्वा मूले सम्मिलित हुई। निर्णायकों ने प्रतिभागियों की प्रस्तुति की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन छात्राओं में विचार-शक्ति, आत्मविश्वास और अभिव्यक्ति-कौशल को विकसित करता है। अंत में धन्यवाद ज्ञापन डॉ. शालिनी ने किया। मौके पर डाॅ. सुरेश साह, डॉ. फरहत जबीन, डॉ. शहनाज आरा, डॉ. कविता वर्मा, डॉ. शबनम कुमारी, डॉ. पिंकी कुमारी आदि उपस्थित रहे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 3.46 करोड़ रुपये का जुर्माना, 3 हजार 526 वाहनों का चालान

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर जिला परिवहन विभाग ने सड़क…

3 घंटे ago

भोजपुर एनकाउंटर केस: IPS कुंदन कृष्णन ने RJD सांसद को भेजा 5 करोड़ का मानहानि नोटिस, सुधाकर सिंह ने दिया जवाब

भोजपुर के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर और जमुई की घटना पर सवाल उठाना बक्सर से…

6 घंटे ago

अपनी सरकार के साथ भी और सवाल भी, चिराग पासवान की भूमिका पर राजनीति में चर्चा तेज

बिहार की राजनीति में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की भूमिका एक बार फिर चर्चा में…

14 घंटे ago

दुर्गा पूजा में सुरक्षा को लेकर 24 घंटे अलर्ट मोड में रहेगी समस्तीपुर पुलिस, DIG ने बैठक में दिये कई निर्देश

फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…

18 घंटे ago

समस्तीपुर में पुलिस पर हमला, शराब धंधेबाज को छुड़ाकर भागे ग्रामीण; महिला सिपाही से बदसलूकी, 8 गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…

18 घंटे ago