Bihar

सोमवार से शुरू होगा बिहार विधानसभा का मानसून सत्र, नीतीश सरकार पेश करेगी अनुपूरक बजट; लॉ एंड ऑर्डर पर घेरेगा विपक्ष

बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र सोमवार से शुरू होगा। यह 25 जुलाई तक चलेगा। विधानसभा में पहले दिन प्रथम अनुपूरक बजट पेश होगा। इसके अलावा राज्यपाल द्वारा स्वीकृत अध्यादेशों की प्रति सदन पटल पर रखी जाएगी। विस अध्यक्ष नंदकिशोर यादव अपने प्रारंभिक संबोधन के बाद कार्यमंत्रणा समिति के गठन के साथ-साथ अध्यासी सदस्यों के नाम की घोषणा करेंगे। इसी दिन विभिन्न समितियों की रिपोर्ट सदन पटल पर रखी जाएगी।

विधानसभा द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार 22 व 23 जुलाई को राजकीय विधेयक पेश होंगे और राजकीय कार्य किये जाएंगे। अगले दिन 24 जुलाई को प्रथम अनुपूरक बजट पर चर्चा होगी और उसपर मतदान होगा। इसके बाद विनियोग विधेयक पेश होगा।

सत्र के अंतिम दिन 25 जुलाई को गैर सरकारी संकल्प पर चर्चा होगी। सत्र के हंगामेदार होने की संभावना है। विपक्ष ने सरकार को घेरने की तैयारी की है। विधि व्यवस्था के साथ-साथ विभिन्न मोर्चे पर सरकार की विफलता को लेकर विपक्ष सरकार पर आक्रामक रहने की रणनीति बनाई है।

उधर, सरकार ने भी विपक्ष को जवाब देने की तैयारी कर ली है। विस अध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने सदन संचालन में विपक्ष का सहयोग मांगा है। संसदीय कार्यमंत्री विजय चौधरी ने कहा है कि सरकार विपक्ष के हर साल का जवाब देने को तैयार है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : कमरे में मिली शराब की टूटी बोतलें, दूसरे में युवक का श*’व, परिजनों ने ह’*त्या की आशंका जतायी; 10 दिन पहले ही लौटा था बनारस से

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…

21 मिनट ago

सरायरंजन में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार BDO सुनील कुमार को मिला; निलंबित BEO निर्मला कुमारी के स्थान पर की गई प्रतिनियुक्ति

समस्तीपुर : सरायरंजन प्रखंड में प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी…

36 मिनट ago

भूमि विवाद के 12 मामलों की सुनवाई, 7 का निष्पादन; समस्तीपुर सदर SDO की अध्यक्षता में हुई सुनवाई

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में…

3 घंटे ago

पुत्र की पिटाई से बुजुर्ग पिता की मौ’त, जमीनी विवाद में दिया घटना को अंजाम

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र के गौसपुर सरसौना गांव में मंगलवार की…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में रात और सुबह के समय लगेगी हल्की ठंड, 14 से 18 अक्टूबर के मौसम पूर्वानुमान में तापमान गिरने का अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम…

14 घंटे ago

समस्तीपुर : फर्जी APK फाइल डाउनलोड कराकर महिला स्वास्थ्यकर्मी के खाते से उड़ाए 2.07 लाख रुपये

समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…

1 दिन ago