Bihar

CM नीतीश के बेटे निशांत के जन्मदिन पर जदयू दफ्तर के बाहर लगे पोस्टर; लिखा- बिहार की मांग सुन लिए निशांत, बहुत बहुत धन्यवाद

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार का आज जन्मदिन है। इसको लेकर जेडीयू (जनता दल यूनाइटेड) कार्यालय के बाहर लगे पोस्टर ने राजनीति में हलचल बढ़ा दी है। पार्टी कार्यालय के बाहर बड़े-बड़े पोस्टर्स लगाए गए हैं, जिनमें से लिखा गया है कि “बिहार की मांग सुन लिए निशांत बहुत बहुत धन्यवाद”।

आगामी विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं निशांत

इन पोस्टर्स में निशांत कुमार की तस्वीर प्रमुख रूप से छपी है। उन्हें भावी नेता के रूप में दिखाया गया है। इस पोस्टर से यह तय माना जा रहा है कि निशांत कुमार अब सक्रिय राजनीति में प्रवेश करने जा रहे हैं। आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में चुनाव लड़ सकते हैं।

अब तक निशांत कुमार ने सार्वजनिक जीवन से दूरी बना रखी थी। राजनीति में आने से इनकार करते रहे हैं। वे इंजीनियरिंग से ग्रेजुएट हैं। निजी जीवन में बेहद लो-प्रोफाइल माने जाते हैं। लेकिन आज के पोस्टर्स के बाद यह कयास लगने लगे हैं कि वे नीतीश कुमार की राजनीतिक विरासत संभालने के लिए तैयार हैं। इन बैनरों में निशांत को “बिहार की भविष्य की जरूरत” बताया गया है।

पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं

हालांकि, अब तक जेडीयू की ओर से इस मुद्दे पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। लेकिन सूत्रों की मानें तो पार्टी के कुछ वरिष्ठ नेता निशांत को राजनीति में लाने की वकालत कर रहे हैं। यह भी कहा जा रहा है कि उन्हें पटना या नालंदा की किसी सीट से चुनाव मैदान में उतारा जा सकता है।

Avinash Roy

Recent Posts

महुआ विधायक और मंत्री संजय सिंह पर दिल्ली के होटल में युवती से बदतमीजी का आरोप! तेज प्रताप यादव ने की जांच की मांग

बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…

5 घंटे ago

रोसड़ा की नई SDO बनीं पूजा कुमारी, सादिक अख्तर बने समस्तीपुर सदर के नये अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…

11 घंटे ago

BREAKING : समस्तीपुर सदर SDPO-1 बदले, सतीश सुमन को मिली जिम्मेदारी, संजय कुमार पांडेय का हुआ तबादला

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…

12 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के इन 9 CHC में खुलेंगे ब्लड सेंटर, सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक और रेडक्रास पर निर्भरता होगी कम

समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…

13 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, न्यायालय के आदेश पर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने की कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…

13 घंटे ago

1 सितंबर से घर बैठे मोबाइल एप से खाद की बुकिंग; समस्तीपुर में लागू होगी नई व्यवस्था, किसानों के लिए फार्मर आईडी बनाना अनिवार्य

समस्तीपुर : किसानों को अब खाद खरीदने के लिए दुकानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।…

14 घंटे ago