Samastipur

पैसा खर्च करने में विफल रहने वाले समस्तीपुर के तत्कालीन DDC पर लटकी तलवार….सरकार ने जारी किया आदेश

समस्तीपुर : बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी और समस्तीपुर के तत्कालीन डीडीसी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई चलेगी। वर्तमान में तिरहुत प्रमंडल के कमिश्नर के सचिव संदीप शेखर प्रियदर्शी के खिलाफ सरकार ने विभागीय कार्यवाही चलाने का निर्णय लिया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने संकल्प पर जारी कर दिया है।

संदीप शेखर प्रियदर्शी 2024 में समस्तीपुर के उप विकास आयुक्त (डीडीसी) सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी जिला परिषद के पद पर पदस्थापित थे। इन पर आरोप है कि इन्होंने 19 फरवरी 2024 से 5 मार्च 2025 तक विभागीय बैठक में दिए गए दिशा निर्देश के बावजूद समस्तीपुर जिला परिषद का 15वें वित्त आयोग एवं छठे राज्य वित्त आयोग द्वारा आवंटित राशि में बहुत कम खर्च किया। इसके सात ही कई अन्य गंभीर आरोप थे।

इस संबंध में पंचायती राज विभाग ने 24 मार्च 2025 को आरोप पत्र गठित कर संदीप शेखर प्रियदर्शी के खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई के लिए भेजा। इस आलोक में उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया, लेकिन प्रियदर्शी ने अपना स्पष्टीकरण समर्पित नहीं किया। इसके बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने मामले को गंभीर पाते हुए वृहद जांच करने का निर्णय लिया। इस आलोक में विभागीय कार्यवाही चलाने को लेकर मुख्य जांच आयुक्त को संचालन पदाधिकारी नियुक्त किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने कहा है कि संदीप शेखर प्रियदर्शी अपना बचाव बयान संचालन पदाधिकारी के समक्ष रखें।

Avinash Roy

Recent Posts

शिवाजीनगर के बरियाही घाट पुल के पास करेह नदी में तैरता दिखा अज्ञात युवक का शव, तेज बहाव में आंखों से ओझल; तलाश जारी

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर थाना अंतर्गत बरियाही घाट पुल के समीप करेह नदी में मंगलवार को…

8 मिनट ago

सिंघिया में एक ही रात चार दुकानों में चोरी, गेट तोड़कर लाखों की संपत्ति समेट ले गए बदमाश

समस्तीपुर/सिंघिया : समस्तीपुर जिले में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं के बीच सोमवार की…

15 मिनट ago

समस्तीपुर के युवक की संदिग्ध मौ’त, पहले पति पर हत्या का आरोप; दोस्त की पत्नी के साथ लिव-इन में रह रहा था मृतक

समस्तीपुर : प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में मंगलवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में…

20 मिनट ago

समस्तीपुर पहुंचे NSUI के पूर्व अध्यक्ष चुन्नू सिंह, ‘छात्रों की गूंज’ अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं में भरा जोश

समस्तीपुर : भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) और युवा कांग्रेस के संयुक्त अभियान 'छात्रों की…

3 घंटे ago

बलभद्रपुर ने उजियारपुर को हराकर जीता क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब, अब्दुल्लाह बने ‘मैन ऑफ द मैच’

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर प्रखंड के गांवपुर पंचायत के बलभद्रपुर गांव में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का…

5 घंटे ago

सालों से फॉर्म ही भरवा रहे, परीक्षा नहीं ले रहे; अभ्यर्थियों के सब्र का बांध टूटा तो BSSC दफ्तर में जड़ दिया ताला

बिहार कर्मचारी चयन आयोग कार्यालय के बाहर मंगलवार को बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने विभिन्न…

8 घंटे ago