Samastipur

ताजपुर में बाइक सवार बदमाशों ने आलू व्यवसायी को जख्मी कर एक लाख रुपये लूट फायरिंग करते हुए फरार, जख्मी व्यवसायी का चल रहा ईलाज

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर बाजार के स्थानीय कोल्ड स्टोर चौक के समीप गुरुवार की रात बाइक पर सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने आलू व्यवसायी को घेरकर पिस्टल के बट से जख्मी कर उसके पास से बैग समेत लगभग एक लाख रूपये लूट लिए। घटना उस वक्त हुई जब वह व्यवसायी घर लौट रहे थे। जख्मी व्यवसायी पूसख के खैरा निवासी अमरजीत साह बताये गये है। उसे इलाज के लिए ताजपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। व्यवसायी कोल्ड स्टोरेज चौक से पश्चिम एनएच- 28 किनारे नया घर बनाकर रह रहा था।

मिली जानकारी के मुताबिक घटना के वक्त व्यवसायी कोल्ड स्टोरेज चौक स्थित अपने आलू दुकान को बंद कर कोल्ड स्टोरेज चौक से पश्चिम स्थित अपने घर पैदल ही जा रहा था। उसके पास में बैग था। ज्योही वह अपने घर के सामने सीढ़ी पर चढ़ने लगा इतने में बाइक पर सवार तीन बदमाश उसे घेरकर पकड़ लिया और पिस्टल के बट से जख़्मी कर रूपये भरा बैग छीनकर फायरिंग करते हुए बाइक से फरार हो गया।

आसपास के लोगों ने दौड़कर उसे जख्मी हालत में घटनास्थल से उठाकर इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इस घटना से चौक पर चारों तरफ भगदड़ मच गई। दुकानों के शटर धड़ाधड़ गिरने लगे। देखते ही देखते लोगों की भीड़ जमा हो गई। हाईवे पर जाम लग गया। सूचना मिलते ताजपुर पुलिस समेत मुफ्फसिल इंस्पेक्टर संदीप कुमार घटनास्थल पर पहुंच मामले की जांच में जुट गए हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

रोसड़ा की नई SDO बनीं पूजा कुमारी, सादिक अख्तर बने समस्तीपुर सदर के नये अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…

6 घंटे ago

BREAKING : समस्तीपुर सदर SDPO-1 बदले, सतीश सुमन को मिली जिम्मेदारी, संजय कुमार पांडेय का हुआ तबादला

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…

7 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के इन 9 CHC में खुलेंगे ब्लड सेंटर, सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक और रेडक्रास पर निर्भरता होगी कम

समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…

8 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, न्यायालय के आदेश पर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने की कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…

8 घंटे ago

1 सितंबर से घर बैठे मोबाइल एप से खाद की बुकिंग; समस्तीपुर में लागू होगी नई व्यवस्था, किसानों के लिए फार्मर आईडी बनाना अनिवार्य

समस्तीपुर : किसानों को अब खाद खरीदने के लिए दुकानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।…

9 घंटे ago

बिहार NDA में आरक्षण पर रार, सब-कोटा का मांझी के बेटे ने किया समर्थन तो चिराग ने जताया विरोध

बिहार में एनडीए के घटक दलों के बीच अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण…

19 घंटे ago